HomeNewsआरा में पारिवारिक विवाद में प्रॉपर्टी डीलर ने फांसी लगा कर की...

आरा में पारिवारिक विवाद में प्रॉपर्टी डीलर ने फांसी लगा कर की खुदकुशी

Property Dealer आरा: भोजपुर के उदवंतनगर गांव में पारिवारिक विवाद में सोमवार को एक प्रॉपर्टी डीलर ने खुदकुशी कर ली। उसने अपने कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी। मृत प्रॉपर्टी डीलर उदवंतनगर गांव निवासी श्रीकांत सिंह का 24 वर्षीय पुत्र राजन कुमार है।

jay kumar

Property Dealer – उदवंतनगर गांव की सोमवार की सुबह हुई घटना

खुदकुशी कि घटना के बाद गांव में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

IPS हरकिशोर राय भोजपुर के नए एसपी बनाए गए

शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम, जांच में जुटी पुलिस

पत्नी से नोकझोंक के बाद कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया प्रॉपर्टी डीलर

मृतक के परिजनों ने बताया कि राजन व उसकी पत्नी के बीच कुछ दिनों से विवाद चला रहा था। सोमवार की सुबह भी दोनों के बीच विवाद को लेकर नोकझोंक हुई थी। उसके बाद उसने गुस्से में घर का कमरा बंद कर लिया और फांसी लगा खुदकुशी कर ली।

बताया जाता है कि राजन अपने दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके घर में पत्नी प्रियंका कुमारी व एक 7 माह की पुत्री है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। पत्नी प्रियंका कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

कार सवार चांदी तस्करों को छोड़ने के आरोप में धिरे दोनों जमादार सस्पेंड

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular