HomeNewsपीरो के नए अनुमंडल पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने कार्यभार संभाला

पीरो के नए अनुमंडल पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने कार्यभार संभाला

आरा। बिहार प्रशासनिक सेवा की 46 वीं बैच के अधिकारी अमरेंद्र कुमार (Amarendra Kumar) ने बुधवार को पीरो एसडीओ (sdo) के रूप में विधिवत अपना कार्यभार संभाल लिया। अनुमंडल कार्यालय में कार्यभार संभालने के बाद बातचीत में श्री कुमार (Amarendra Kumar) ने कहा कि पीरो अनुमंडल क्षेत्र में अमन चैन की बहाली और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी।

jay kumar

अमन चैन और योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन होगी पहली प्राथमिकता अमरेंद्र

कोईलवर थाना के फरहंगपुर बांध के पास लूट की साजिश करते पकड़े गये अपराधी

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब और निचले तबके के लोगों के लिए दर्जनों योजनाएं चलाई जा रही है और उनका प्रयास होगा कि उन योजनाओं का पूरा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके अलावा क्षेत्र में शांति और सद्भाव का माहौल बना रहे और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगे, इसके लिए भी अवाश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बता दें कि मूल रूप से बक्सर जिला के निवासी बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमरेंद्र कुमार (Amarendra Kumar) पूर्व में रोहतास जिले के सासाराम अनुमंडल में एसडीओ (sdo) की जिम्मेवारी बखूबी निभा चुके है। पीरो में पदस्थापना के पूर्व अमरेंद्र कुमार पटना नगर निगम में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

नवादा थाना क्षेत्र के न्यू पुलिस इलाके की रहने वाली युवती के साथ हुई घटना

विशेश्वर ओझा को सच्ची श्रद्धांजलि देने की चर्चा क्यों तेज हुई.?

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular