Homeबिहारआरा भोजपुरबाइक से घर लौट रहे दो लोगो को ट्रक ने रौंदा, एक...

बाइक से घर लौट रहे दो लोगो को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

आरा। आरा-सासाराम मार्ग पर बाइक से घर लौट रहे पीरो थाना क्षेत्र के सारोपुर गांव (saropur village) निवासी दो लोगो को ट्रक ने रौंद दिया। आरा-सासाराम मार्ग पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पावर ग्रिड के समीप रविवार की देर शाम ट्रक ने बाइक सवार दो लोगो को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही।

Saropur village – उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पावरग्रिड के समीप रविवार की देर शाम घटी घटना

हादसे में एक अन्य जख्मी, हुआ इलाज

आरा में हथियार की बरामदगी को लेकर छापेमारी, झपट्टा मार गिरोह की भी तलाश

जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के सारोपुर गांव (saropur village) निवासी स्व. विश्वनाथ सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अजय कुमार है। वही जख्मी उसी गांव के स्व. काशीनाथ सिंह के 52 वर्षीय पुत्र संजय कुमार सिंह है।

बताया जाता है कि दोनों किसी कार्य के लिए आरा आए हुए थे। इसके बाद वापस सारोपुर गांव (saropur village) लौट रहे थे। इसी क्रम में जीरो माइल पावरग्रिड के समीप ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अजय कुमार की मौत हो गई। वहीं संजय कुमार सिंह जख्मी हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे योग्य है तेजस्वी यादव – हीरा ओझा

भोजपुर जिले में सूमो वाहन से 23 सौ बोतल शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

लिंग एवं उम्र में फेरबदल कर बनाये गये टिकट पर यात्रा करते पाए गये 46 यात्री

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular