HomeNewsकिराये के विवाद में मकान मालिक ने तबला वादक को पीटा

किराये के विवाद में मकान मालिक ने तबला वादक को पीटा

तबला वादक चरपोखरी (Charpokhari) थाना क्षेत्र के मदरिया गांव निवासी संतोष कुमार उर्फ सोनू आनंद है

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जज कोठी मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर किराये के विवाद को लेकर मकान मालिक ने एक तबला वादक (Charpokhari) की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। तबला वादक चरपोखरी (Charpokhari) थाना क्षेत्र के मदरिया गांव निवासी संतोष कुमार उर्फ सोनू आनंद है। वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहते हैं।

Bijay singh

जख्मी सोनू आनंद ने बताया कि उन्होंने मकान मालिक आठ महीने का 58 हजार रुपये का किराया एडवांस में चेक द्वारा दिया था। उसके बाद मकान मालिक ने कहा कि चेक नहीं नगद चाहिये। इसके बाद उन्होंने  58 हजार नगद रुपये नगद भी दे दिया। इसके बावजूद उसने मकान खाली करवा दिया। मकान खाली करने के बाद जब उन्होंने चेक लौटाने के बाद चाबी देने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस बीच शनिवार की दोपहर वह अपने भतीजे के साथ पटना जा रहे थे। उसी दौरान जज कोठी मोड़ के समीप मकानदार ने कुछ साथियों के साथ घेर लिया और चाबी मांगने लगा। इसी दौरान सभी ने उसकी पिटाई कर दी।

शाहपुर के सहजौली में फुटबॉल का महामुकाबला,यूपी के वाराणसी बनाम बिहार के पटना की टीम के बीच होगा मैच

jay kumar
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular