HomeNewsससुराल में पत्नी का विदाई कराने गये पति की पिटाई

ससुराल में पत्नी का विदाई कराने गये पति की पिटाई

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली (Barauli) गांव में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली (Barauli) गांव में शुक्रवार की सुबह पत्नी का विदाई कराने गयें पति की जमकर पिटाई कर दी गई। जख्मी ने पिटाई का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक आयर थाना क्षेत्र के इचरी गांव निवासी राजेंद्र शर्मा का पुत्र जितेंद्र शर्मा है।

जख्मी ने ससुराल वालो पर मारपीट करने का लगाया आरोप

जख्मी ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली (Barauli) गांव निवासी सनेश्वर शर्मा की पुत्री सीमा देवी उर्फ गुड्डी से वर्ष 2015 में शादी हुई थी। विगत 1 वर्षों से उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चला आ रहा है। आज सुबह जब वह अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल बरौली गया था। तभी ससुरालवालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने कोचिंग संचालक को मारी चार गोली, पटना रेफर

यहां इतना सन्नाटा क्यों है भाई..? पैराशूट उम्मीदवारों के खिलाफ शाहपुर भाजपा कार्यकर्ता पटना में डटें

बिहार में जमीन के म्यूटेशन में अब लगेगा दोगुना समय,बिहार सरकार ने भूमि दाखिल खारिज नियमावली में फिर किया बदलाव

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular