HomeNewsआरा में अवैध रेलवे ई-टिकट का फर्जीवाडा, धंधेबाज गिरफ्तार

आरा में अवैध रेलवे ई-टिकट का फर्जीवाडा, धंधेबाज गिरफ्तार

Ara E-ticket invalid आरा में आरपीएफ ने की कार्रवाई

दो लैपटॉप, दो मोबाइल और 50 हजार के मूल्य के टिकट जब्त

आरा शहर में रेलवे ई-टिकट (Ara E-ticket invalid) बनाने का अवैध धंधा धडल्ले से चल रहा था। आरपीएफ ने शनिवार को इसका खुलासा किया। इस मामले में एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से दो लैपटॉप, दो मोबाइल व करीब 50 हजार के मूल्य के टिकट बरामद किये गये हैं। यह धंधा शहर के बिचली रोड के समीप एक मार्केट में चल रहा था। गिरफ्तार धंधेबाज सरफराज हैदर बताया जा रहा है।

jay kumar

शहर के बिचली रोड स्थित एक मार्केट में चल रहा था धंधा 

आरा के आरपीएफ इंस्पेक्टर शंभूनाथ राम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन से यह (Ara E-ticket invalid) धंधा चल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर शहर के बिचली रोड के समीप एक मार्केट स्थित दुकान में छापेमारी कर धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज के पास से लैपटॉप, मोबाइल व टिकट बरामद किये गये हैं। उसके लैपटॉप में सौ से अधिक पर्सनल आइडी भी बनाये गये हैं। इससे रेलवे के राजस्व को चूना लग रहा था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने कोचिंग संचालक को मारी चार गोली, पटना रेफर

यहां इतना सन्नाटा क्यों है भाई..? पैराशूट उम्मीदवारों के खिलाफ शाहपुर भाजपा कार्यकर्ता पटना में डटें

बिहार में जमीन के म्यूटेशन में अब लगेगा दोगुना समय,बिहार सरकार ने भूमि दाखिल खारिज नियमावली में फिर किया बदलाव

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular