Homeराजनीतयोगी के पीरो कार्यक्रम में एनडीए के बैनर में जदयू के एक...

योगी के पीरो कार्यक्रम में एनडीए के बैनर में जदयू के एक भी नेता का नही दिखा फोटो

Chief Minister – सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोटो भी बैनर से गायब

Chief Minister पीरो। बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। बडे-बड़े नेताओं के भी कार्यक्रम छोटे-छोटे बाजार पर होने लगा है। इसी क्रम में आज यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का कार्यक्रम तरारी विधानसभा के पीरो के बस पड़ाव में आयोजित था। कार्यक्रम में राजग के सभी नेता मंच पर मौजूद थे।

लेकिन कार्यक्रम के मुख्य मंच पर लगे बैनर पर राजग के घटक दल भाजपा, जदयू, हम, वीआईपी में भाजपा के कई वरीय नेताओ का जबकि हम पार्टी से जीतन राम मांझी और वीआईपी पार्टी से मुकेश साहनी का फोटो दिखा। लेकिन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष Chief Minister नीतीश कुमार का एवं जदयू के कई वरीय नेताओ में से किसी भी नेता का फोटो नही दिखा।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular