HomeNewsमोबाइल पर कॉल कर दस लाख रुपये की रंगदारी

मोबाइल पर कॉल कर दस लाख रुपये की रंगदारी

Komal Tola Bhojpur – 14 सितंबर को मोबाइल पर कॉल कर मांगे गये थे दस लाख रुपये

Komal Tola Bhojpur आरा। कोमल टोला के हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कॉल कर उससे दस लाख की रंगदारी मांगी गयी। पैसे नहीं देने पर ही वारदात को अंजाम दिया गया है। हरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार सबसे पहले 14 सितंबर को मोबाइल पर कॉल कर दस लाख पैसे की मांग की गयी थी। धमकी भी दी गयी थी। तब उसने पैसे नहीं होने की बात देने से इंकार कर दिया था। उसके बाद मैसेज कर पैसे मांगे गये थे। रविवार की शाम भी मैसेज कर दो लाख की मांग की गयी थी। उसके बाद देर रात घटना को अंजाम दिया गया।

हालांकि पुलिस दस लाख की रंगदारी की मांग को हजम नहीं कर रही है। पुलिस की मानें तो हरेंद्र कुमार सिंह की आर्थिक स्थिति वैसी नहीं है कि अपराधियों द्वारा उससे को दस लाख की रंगदारी की मांग की जा सकती है। वैसे पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।

Perhap Bhojpur – सहार थाना के पेरहाप पश्चिम टोला में युवक को सरेशाम गोलियों से भून डाला

MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular