HomeNewsक्राइमभोजपुर में फायरिंग: छर्रा लगने से पूर्व मुखिया पति जख्मी

भोजपुर में फायरिंग: छर्रा लगने से पूर्व मुखिया पति जख्मी

Firing in Koel village: पूर्व विवाद को लेकर हथियारबंद लोगो ने घटना को दिया अंजाम

jay kumar

जख्मी का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव में रविवार की देर रात घटी घटना

खबरे आपकी बिहार आरा: भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव में रविवार की देर रात पूर्व के विवाद को लेकर पूर्व मुखिया के घर पर फायरिंग कर दी गई। इस दौरान छर्रा लगने से पूर्व मुखिया पति जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव निवासी स्व.शुभ दयाल सिंह के 50 वर्षीय पुत्र दिनेश्वर सिंह है। वे कोयल पंचायत कि पूर्व मुखिया तिलझारो देवी के पति है।

Firing in Koel village: पूर्व में जेल गए युवक पर आरोप

इधर, दिनेश्वर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी तिलझारो देवी कोयल पंचायत से वर्ष 2011 में चुनाव जीती थी। उन्होंने बताया कि आरोपित युवक की शादी बेलाउर छपरा गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। जिसको लेकर दोनों पार्टी द्वारा केस किया गया था। जिसमें वह पूर्व में जेल भी गया था। उसी विवाद को लेकर वह कहता था कि मुखिया पति ने ही मुझे जेल भेजवाया था। इसी समय से विवाद चला आ रहा है।

दिनेश्वर सिंह ने कहा की रविवार की देर रात जब वह घर में सोए थे। तभी 15 की संख्या में हथियारबंद लोग उनके घर पर आ पहुंचे और अधांधुन फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर जब वह घर से बाहर निकले तो उन्होंने उन पर भी फायरिंग कर दी। जिसमें फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से वह जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular