Homeराजनीतजदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह: मनाया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन

जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह: मनाया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन

Happy Birth day Nitishji: जदयू नेताओं ने केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन

खबरे आपकी बिहार शाहपुर: शाहपुर हाई स्कूल के समीप जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन कार्यक्रम मुख्यमंत्री के चित्र के आगे कैंडल जलाकर तथा केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष उमेश चंद्र पांडे ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित जदयू नेताओं द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सही मायने में विकास पुरुष है। जिनके कार्यक्रम समाज के निचले तबके तक पहुंचता है और लोग लाभान्वित होते हैं। कार्यक्रम में आदिवासी प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री झूलन गोंड़, हीरालाल गुप्ता, श्याम सुंदर कुशवाहा, संजय चौधरी, रामचंद्र राय, भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित पांडे, बंटी पांडे, शिबली चौधरी, संजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Happy Birth day Nitishji:जन्मदिन पर आरा सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण

वही जिला जदयू भोजपुर के तरफ से स्थानीय जैन कॉलेज आरा के प्रांगण में आरा नगर अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर जैन कॉलेज में कई वृक्षो को जदयू नेताओ ने लगाया तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष के संकल्प को दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने कई उपलब्धि हासिल की है। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ हमेसा आवाज उठाते रहे है। जदयू नेताओ ने इनके सुखद जीवन मंगल की कामना तथा ईश्वर से दीर्घायु बनाने की आशीर्वाद मांगा।

इस मौके पर उपस्थित लोगों में प्रदेश सचिव अशोक शर्मा, संगठन प्रभारी पप्पू चौबे, प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी, राकेश रंजन पुतुल, सुनील पाठक, बमबम तिवारी, बृज किशोर चौधरी, सुभाष राय, मनीष कुमार पिंटू, राजकुमार पटेल,विष्णु कांत तिवारी, अभय विश्वास भट्ट, अमित सम्राट, अमरीश सिंह तोमर सहित कई थे।

वही सदर अस्पताल आरा के प्रांगण में जदयू नेताओ ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के तैल चित्र के समक्ष केक काटकर उत्साह और उमंग से जन्मदिन को मनाया। उपस्थित लोगों को केक और मिठाई खिलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जदयू वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंह, हरेंद्र सिंह तोमर ने किया।
वही सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच इस खुशी में फल का वितरण किया गया । जहाँ रोगियों ने इस कार्य की सराहना की तथा नीतीश कुमार जी के जन्मदिन पर हो रहे फल वितरण तथा अन्य सामाजिक कार्य से प्रशन्न दिखी। कार्यक्रम को लेकर सदर अस्पताल में इलाजरत रोगियों के महिला परिजनों में खासा उत्साह रहा तथा नीतीश कुमार के दीर्घायु की कामना की।

इस मौके पर उपस्थित लोगों में अशोक शर्मा,पप्पू चौबे,डॉ राजेंद्र प्रसाद, निर्मल सिंह सिकरवार,राकेश रंजन पुतुल, ठाकुर संजय सिंह,  उमेश सिंह, विश्वनाथ सिंह बलिगांव, प्रिंस बजरंगी, चीकू सिंह, सुनील पाठक, मोहित सिंह,अभय विश्वास भट्ट , अंशु सिंह सिकरिवाल, अंकित चौबे, सागर कुमार, राहुल सिंह दारा समेत स्वास्थ्य विभाग के  डीपीएम और नागेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular