HomeNewsक्राइमलावारिस सेवा केंद्र ने चार अज्ञात शवो का कराया अंतिम संस्कार

लावारिस सेवा केंद्र ने चार अज्ञात शवो का कराया अंतिम संस्कार

लावारिस सेवा केंद्र ने चार अज्ञात शवो का कराया अंतिम संस्कार
शहर के गांगी नदी स्थित मुक्ति धाम पर कराया गया अंतिम संस्कार
4 दिन के अंदर 8 अज्ञात शवो का हुआ अंतिम संस्कार
आरा। शहर के लावारिस सेवा केंद्र द्वारा शुक्रवार को चार अज्ञात शव का अंतिम संस्कार गांगी नदी स्थित मुक्तिधाम पर कराया गया। इनमें एक शव महिला तथा तीन शव पुरुष का था। संस्था के संस्थापक डीएन सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला का शव उदवंतनगर थाना पुलिस द्वारा प्राप्त हुआ था। जबकि तीन शव आरा रेल थाना पुलिस द्वारा दिया गया था। चारों शवो को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा गया था। पहचान नहीं होने की स्थिति में चारों शवो का अंतिम संस्कार शुक्रवार को करा दिया गया। अंतिम संस्कार में शामिल लोगों में संस्थापक डीएन सिंह के अलावे रामेश्वर तिवारी, मदन सिंह, रविशंकर मिश्र, जितेंद्र कुमार, मंजूल राम, मकलू राम, साहिल राम, सुरेंद्र राम है। बता दें कि 17 मई को भी लावारिस सेवा केंद्र आरा द्वारा चार अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार गांगी नदी स्थित मुक्तिधाम पर कराया गया था। इनमें एक शव अगिआंव (गडहनी), दूसरा शव कोईलवर थाना से प्राप्त हुआ था। जबकि दो शव आरा रेल थाना पुलिस द्वारा प्राप्त हुआ था।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular