HomeNewsक्राइमबर्थडे पार्टी से वापस घर लौट रहे ठेकेदार को स्कार्पियो ने रौंदा

बर्थडे पार्टी से वापस घर लौट रहे ठेकेदार को स्कार्पियो ने रौंदा

बर्थडे पार्टी से वापस घर लौट रहे ठेकेदार को स्कार्पियो ने रौंदा, मौत

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के चक टोला गांव स्थित शिव मंदिर के समीप रविवार की देर शाम घटी घटना
आरा। भोजपुर के अगिआवं बाजार थाना क्षेत्र के चक टोला गांव स्थित शिव मंदिर के समीप रविवार की देर शाम अज्ञात स्कॉर्पियो ने बर्थडे पार्टी से वापस घर लौट रहे एक ठेकेदार को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के शिवपरस टोला गांव निवासी शिवनाथ चौधरी का 33 वर्षीय पुत्र फुलबदन चौधरी है। वह सेंट्रिग करने एवं मकान बनाने का ठेका लेता था। इधर, मृतक के पिता शिवनाथ चौधरी ने बताया कि वह रविवार की रात अपने ससुराल चक टोला गांव में बर्थडे पार्टी समारोह में गया था। जब वह वहां से वापस पैदल घर लौट रहा था। लौटने के क्रम में वह लघुशंका करने सड़क किनारे चला गया। उसी दरमियान अज्ञात स्कॉर्पियो ने उसे रौंद दिया, जिससे सड़क से कुछ दूर जाकर पेड़ से टकरा गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular