HomeNewsक्राइमट्यूशन पढ़ने जा रहे साइकिल सवार दो दोस्तों को ट्रक ने मारी...

ट्यूशन पढ़ने जा रहे साइकिल सवार दो दोस्तों को ट्रक ने मारी ठोकर

ट्यूशन पढ़ने जा रहे साइकिल सवार दो दोस्तों को ट्रक ने मारी ठोकर

जख्मियो का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

धनगाई थाना क्षेत्र के कुसहां टोला मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह घटी घटना
आरा। भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के कुसहां टोला मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह ट्रक ने साइकिल सवार दो दोस्तों को ठोकर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार जख्मियो में धनगाई थाना क्षेत्र के कुसहां टोला गांव निवासी 15 वर्षीय बबलू कुमार एवं उसका दोस्त अमित कुमार है। इधर, अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह दोनों साइकिल से ट्यूशन पढ़ने के लिए जगदीशपुर जा रहे थे। उसी बीच कुसहां टोला मोड़ के समीप पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनके साईकिल में टक्कर मार दी। जिससे दोनों साइकिल से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular