Sunday, October 6, 2024
No menu items!
HomeNewsCrimeमां-बेटा हत्याकांड में मृतका के पोता सहित चार हथियार के साथ गिरफ्तार

मां-बेटा हत्याकांड में मृतका के पोता सहित चार हथियार के साथ गिरफ्तार

मां-बेटा हत्याकांड में मृतका के पोता सहित चार हथियार के साथ गिरफ्तार
रघुटोला दोहरा हत्याकांड का खुलासा, परिवार का सदस्य ही निकला कातिल
पारिवारिक विवाद में महिला के पोते ने ही रची थी हत्या की साजिश
गीधा ओपी क्षेत्र के कायमगर इलाके से गिरफ्तार किये गये चारों कातिल
हत्या में इस्तेमाल दो देसी कट्टा, दो गोली, बाइक और खून से सने कपड़े बरामद
आरा। टाउन थाना क्षेत्र के रघुटोला मां-बेटे हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। मृत सुमित्रा कुंअर के पोते द्वारा ही पारिवारिक विवाद में अपनी दादी और चाचा की हत्या करा दी गयी है। उसने खुद दादी को गोली मारी थी। पुलिस द्वारा उसे तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल दोनों देसी कट्टे, एक बाइक, दो गोलियां और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिये गये हैं। आरोपितों में मृतका का पोता रघुटोला निवासी गोतम कुमार, चरपोखरी थाना क्षेत्र के अमोरजा गांव निवासी निखिल कुमार, सोनू कुमार और गीधा ओपी क्षेत्र के कायमनगर निवासी
अरबाज खान शामिल हैं। चारों को कायमनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में चारों ने अपना गुनाह भी कबूल कर ली है।एसपी संजय कुमार सिंह ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार तड़के
करीब तीन बजे घर में सो रहे रघुटोला निवासी स्व. दशरथ राय की पत्नी सुमित्रा कुंअर और पुत्र राम अवधेश राय की गोली मार हत्या कर दी गई थी। उसे लेकर मुख्यालय डीएसपी सह प्रभारी सदर एसडीपीओ विनोद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। वह खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे।‌‌ घटना के बाद एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलायी गयी थी। टीम द्वारा तकनीकी जांच के आधार पर 24 घंटे के भीतर ही घटना में शामिल सभी अपराधियों की पहचान करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दोनों देसी कट्टा और बाइक बरामद कर ली गयी।

घरेलू झगड़े से तंग आकर गौतम ने रची थी हत्या की साजिश
आरा। रघुटोला निवासी मृत सुमित्रा कुंअर के सौतेले बेटे रामाधार राय का पुत्र गौतम कुमार ही दोहरे हत्याकांड का मास्टर माइंड है। उसने ही इस घटना की पूरी प्लानिंग रची थी। उसका कायमनगर ननिहाल और वह वहीं पर किराये के मकान पर रहता था। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह पारिवारिक विवाद और संपत्ति को लेकर रोज के झगड़े से तंग आ गया था। हर बात पर दादी और चाचा द्वारा उसकी मां पर आरोप लगाया जाता था। इससे वह परेशान हो चुका था। उसी के कारण उसने साथियों के साथ हत्या की साजिश रची थी। इसके तहत घटना के पहले वह कायमनगर स्थित किराए के मकान के पास सभी दोस्तों के साथ बैठ कर प्लानिंग की थी। उसके बाद गैस सिलेंडर लाने के नाम पर एक दोस्त से बाइक मांगी थी। प्लानिंग के तहत शनिवार की देर रात ही सभी रघुटोला पहुंचे। उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।

Ankit
Guput

दादी को गौतम ने खुद मारी गोली, चाचा को दोस्तों ने ठोक डाला
आरा। गौतम के पास पहले से एक हथियार था। जबकि दूसरा हथियार लेने के लिए उसने सोनू कुमार को 8000 रुपये दिए थे। उसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिल कर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि दादी को खुद गोली मारी थी। वहीं उसके चाचा को दोस्तों ने गोली मार दी थी। एसपी ने बताया कि गौतम ने पूछताछ में यह बात स्वीकार की है। लेकिन इसकी जांच की जा रही है। उसके मौखिक बयान के आधार पर ठोस जानकारी नहीं दी जा सकती है।

Bijay singh

हत्या करने के बाद जमीन खोद छुपा दिया था हथियार
आरा। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद गौतम कुमार व उसके दोस्त अपने ठिकाने पर चले गये थे। सभी कायमनगर में छुप गये थे और पुलिस की हर गतिविधियां पर नजर रख रहे थे। वहीं हत्या में इस्तेमाल हथियार को जमीन के नीचे छिपा दिया था। गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर जमीन खोद कर हथियार बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि जब्त हथियार, गोली और बुलेट समेत अन्य सामान की जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। हथियार की बैलेस्टिक जांच भी की जा रही है।

गिरफ्तार चारों अपराधियों पर आर्म्स एक्ट के तहत होगी प्राथमिकी
आरा। दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार मृतक राम अवधेश राय के भतीजे गौतम, कायमनगर निवासी अरबाज खान, चरपोखरी के अमरोजा निवासी सोनू कुमार और निखिल कुमार पर आर्म्स एक्ट के तहत गीधा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है।एसपी ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के उद्भेदन में टेक्निकल एविडेंस मिले हैं। तकनीक आधारित हत्या कांड का उद्भेदन में खून से सना हुआ कपड़ा, घटना में प्रयुक्त अग्नेयास्त्र और बाइक बरामद की हुई है। पुलिस जल्द ही जल्द इस मामले में आरोप पत्र समर्पित कर न्यायालय से स्पीडी ट्रायल चलाने के लिए अनुमति मांगेगी।

टीम में शामिल सभी अफसर और जवान होंगे पुरस्कृत
आरा। दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा करने वाली टीम के सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा। एसपी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीम घटना के बाद से लगातार काम करती रही‌। तकनीकी जांच और साक्ष्य के आधार पर सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। यह सराहनीय काम है। टीम में उपाधीक्षक मुख्यालय सह प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह, नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, इंस्पेक्टर शंभू भगत, नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, दारोगा विजय कुमार, सर्वेश कुमार, डीआईयू के दारोगा अवधेश कुमार, रजनीकांत, चालक सिपाही सुकेश कुमार, सिपाही अविनाश विकास, शैलेश शामिल थे।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Ranglal
कामेश्वर कुमार राज
शम्भू कुमार भगत

Most Popular

Don`t copy text!