HomeNewsक्राइमभोजपुर: डेढ़ माह में अपनों के हाथों पांच लोगों की गयी जान

भोजपुर: डेढ़ माह में अपनों के हाथों पांच लोगों की गयी जान

भोजपुर: डेढ़ माह में अपनों के हाथों पांच लोगों की गयी जान
टूट रही रिश्तों की डोर
पारिवारिक व संपत्ति विवाद में खूब बहाये जा रहे रिश्तों के खून
कहीं बेटे ने मां और विधवा बहन तो कहीं भाई ने भाई का कर दिया कत्ल
आरा। भोजपुर में संपत्ति अब खून के रिश्तों पर भारी पड़ने लगी है। मामूली विवाद में रिश्तों का कत्ल कर दिया जा रहा है। थोड़ी सी जमीन भी रिश्तों की डोर को तोड़ रही है। पारिवारिक मूल्य बिखरते जा रहे हैं। लोग अपनों का खून कर दे रहे हैं। महज डेढ़ माह में पांच लोग अपनों के हाथों मारे जा चुके हैं। कहीं भाई ने विधवा बहन तो कहीं मां और भाई का कत्ल कर दिया है। शहर के रघुटोला की घटना अब जिले के लिए पहली नहीं रह गयी है। पहले भी यहां इस तरह की घटनाएं होती रही है। बता दें कि इसी साल दो जून की सुबह पारिवारिक विवाद में शहर के जेल रोड एक व्यवसायी सलील प्रसून जैन की हत्या कर दी गयी‌। छोटे भाई ने ही चार लाख की सुपारी देकर अपराधियों के हाथों व्यवसायी की हत्या करा दी थी। हालांकि हत्यारे भाई को गिरफ्ता कर लिया गया था। उसके चार दिन बाद छह जून को संदेश थाना क्षेत्र के चेला गांव में महज तीन कट्टा जमीन के विवाद में एक सनकी युवक ने बुजुर्ग मां और विधवा बहन को मार डाला था। वह मां द्वारा बहन को जमीन देने से नाराज़ था।इसके कारण पत्नी और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिल कर उसने दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं मामले को डकैती के दौरान हत्या बताने की साजिश भी रची थी। लेकिन पुलिस के आगे उसकी नहीं चली थी और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उसके बाद अब शहर के रघुटोला में पारिवारिक और संपत्ति विवाद में मां-बेटे की हत्या कर दी गयी। इससे पहले ही जिले में इस तरह की घटनाएं हो चुकी है‌।

Bijay singh
jay kumar
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular