Homeबिहारआरा भोजपुरसडक हादसे में बाइक सवार तीन दोस्त जख्मी

सडक हादसे में बाइक सवार तीन दोस्त जख्मी

सडक हादसे में बाइक सवार तीन दोस्त जख्मी
आरा। आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलेज के समीप गुरुवार की सुबह सडक हादसे में बाइक सवार तीन दोस्त जख्मी हो गये। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियो में बहोरनपुर ओपी अंतर्गत बहोरनपुर गांव निवासी सतीश ठाकुर, बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी नीतीश कुमार एवं उज्जवल कुमार है। वह तीनो दोस्त है। इधर, जख्मियो के परिजन ने बताया कि तीनों गुरुवार की सुबह बाइक पर सवार होकर बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर मंदिर पूजा करने जा रहे थे। उसी दौरान गौसगंज स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलेज के समीप पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Bijay singh
jay kumar
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular