HomeNewsबिहारविद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से किसान की मौत

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से किसान की मौत

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से किसान की मौत
आरा। आयर थाना क्षेत्र के इचरी गांव में मंगलवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक आयर थाना क्षेत्र के इचरी गांव निवासी विक्रमा सिंह का 33 वर्षीय पुत्र पुनंजय कुमार उर्फ चंदन है। वह पेशे से किसान था। इधर, मृतक के पिता विक्रमा सिंह ने बताया कि वह आज सुबह खेत घूमने गया था। इस दौरान उसे प्यास लग गया। जिसके बाद वह खेत में चल रहे मोटर के पास पानी पीने गया। बारिश होने के कारण वहां की मिट्टी गीली थी। जैसे ही वह मोटर के पास पानी पीने के लिए गया। तभी उसका पैर फिसल गया और उसका हाथ वहां मौजूद विद्युत प्रवाहित तार से स्पर्श कर गया। जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक अपने चार बहन व भाई एक भाई में दूसरे स्थान पर था। वह अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। मृतक की शादी 4 दिसम्बर वर्ष 2013 को हुई थी। उसके परिवार में मां आशा देवी, पत्नी रूबी सिंह, दो पुत्री आराध्या सिंह, आकृति सिंह एवं एक पुत्र आदर्श कुमार सिंह है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। मृतक की मां आशा देवी,पत्नी रूबी सिंह एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular