HomeNewsक्राइमहथियारबंद अपराधियों ने वार्ड पार्षद सह चेयरमैन पति वशिष्ठ प्रसाद उर्फ मंटू...

हथियारबंद अपराधियों ने वार्ड पार्षद सह चेयरमैन पति वशिष्ठ प्रसाद उर्फ मंटू सोनार को मारी गोली

हथियारबंद अपराधियों ने वार्ड पार्षद सह चेयरमैन पति को मारी गोली

jay kumar

जख्मी वार्ड पार्षद इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर

घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार पर बुधवार की रात घटी घटना

आरा। भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार के समीप बुधवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने निवर्तमान वार्ड पार्षद सह चेयरमैन पति को गोली मार दी। उन्हें काफी करीब से दो गोली मारी गई है, जिसमे एक गोली बाएं हाथ में एवं दूसरी गोली कंठ के पास लगी है। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए शाहपुर से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही शाहपुर थाना इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार जख्मी शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर वार्ड नंबर-10 निवासी कपिल वर्मा के 40 वर्षीय पुत्र सह वार्ड नम्बर-9 के निवर्तमान वार्ड पार्षद वशिष्ठ प्रसाद उर्फ मंटू सोनार हैं। जख्मी वर्तमान वार्ड पार्षद की पत्नी भी वार्ड नंबर-10 की पार्षद तथा शाहपुर की निवर्तमान चेयरमैन है। बताया जाता है कि बुधवार की रात वे अपने घर के दरवाजे के पास खड़े थे। तभी हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस मामले में शाहपुर थाना इंचार्ज नित्यानंद शर्मा ने बताया कि जब वे अपने दरवाजे पर खड़े थे, तभी अपराधियों ने द्वारा उन्हें गोली मारी है। परिजन द्वारा अपराधियों की संख्या तीन बताई जा रही है। हालांकि अपराधियों ने निवर्तमान वार्ड पार्षद सह चेयरमैन पति को गोली क्यों मारी? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular