Homeधर्मधूमधाम से मनाया गया देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजा

धूमधाम से मनाया गया देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजा

धूमधाम से मनाया गया देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजा
जगह-जगह प्रतिमा स्थापित कर की गई पूजा अर्चना
आरा। शहर सहित पूरे जिले में शनिवार को देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन भक्ति पूर्ण माहौल में मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह प्रतिमा स्थापित कर देव शिल्पी की विधि विधान से पूजा की गई। इस दौरान दुकान व व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि में धूमधाम से पूजा अर्चना की गई तथा लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पूजन को लेकर प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्री विश्वकर्मा मन्दिर सतपहाडी गौसगंज, आरा में श्री विश्वकर्मा मन्दिर पंचायती संरक्षणी समिति, आरा, भोजपुर के तत्वावधान में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया, जिसमें सैकडों की संख्या में लोग पहुंचकर देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की तथा पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किए। बता दें कि श्री विश्वकर्मा मन्दिर सतपहाडी, आरा जिले के अति प्राचिन मन्दिरों में से एक है, जिसकी स्थापना वर्ष 1895 में हुई थी तथा यह मन्दिर बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना से भी सम्बद्ध है। श्री विश्वकर्मा पूजा समारोह मन्दिर कमिटी के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें महत्वपूर्ण योगदान लगनदेव शर्मा, चन्द्रभानु गुप्ता, मुकेश कुमार शर्मा एवं मन्टु प्रसाद रहें। पूजा समारोह में शामिल होकर पूजा को और भव्यता प्रदान करने वाले लोगों में भारत सरकार के ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य राधाचरण सेठ, पूर्व विधायक बिजेन्द्र सिंह यादव, पूर्व विधान परिषद सदस्य लालदास राय, जिलापरिषद के पूर्व अध्यक्ष हाकिम प्रसाद, नन्दकिशोर यादव, कामेश्वर कुशवाहा, डा. विजय गुप्ता, नम्रता देवी, संजय महासेठ, अजीत सिंह, सत्यप्रकाश राय, सत्येन्द्र शर्मा, मन्टु शर्मा, जितु चौरसिया, जयकुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, रणधीर सिंह सहित सौकडों की संख्या में पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा को नमन किया।

ranjna
Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular