HomeNewsबिहारबेलगाम ट्रक ने बाइक सवार जवानों को रौंदा, घटनास्थल पर मौत

बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार जवानों को रौंदा, घटनास्थल पर मौत

Accident on Biloti NH 84: मृतक जवान बक्सर जिले के डुमरांव स्थित बीएमपी-4 में थे तैनात

jay kumar
  • बिलौटी एनएच 84 पर दुर्घटना – दो बीएमपी सिपाही की मौत
  • छठ व्रत को लेकर अपने गांव जा रहे थे दोनों

खबरे आपकी भोजपुर/शाहपुर: थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप एनएच 84 पर ट्रक एवं बाइक की टक्कर में दो सिपाही की मौत। बताया जा रहा है कि मृतक दोनों सिपाही बाइक से छठ व्रत को लेकर अपने गांव पूर्वी चंपारण अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान शनिवार की अहले सुबह बेलगाम ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। दुर्घटना में दोनों जवानों की मौत घटनास्थल पर भी हो गई। दोनों ही सिपाही बीएमपी के जवान थे जो बक्सर जिले के डुमरांव के बीएमपी 4 में तैनात थे।

Accident on Biloti NH 84:दो बीएमपी सिपाही की मौत

शाहपुर थानाध्यक्ष नित्यानंद शर्मा ने बताया कि मृतक दोनों जवान को दुर्घटना के तुरंत बाद 112 गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र सिंह द्वारा शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। हालांकि उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक बीएमपी जवान सुशील कुमार झा(25) पश्चिम चंपारण के टिकटा थाना क्षेत्र के बेहारी गांव के रहने वाले थे। जबकि मृतक जवान जगदीशपुर साह (26) पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के पंजियरवा गांव के रहने वाले थे। मृतक जवानों के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेंज दिया गया।

Bijay singh

Most Popular