Homeआरा भोजपुरबिहियाअज्ञात वाहन ने साइकिल सवार अधेड़ को मारी टक्कर

अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार अधेड़ को मारी टक्कर

Ishwar Lal Injured:जख्मी अधेड़ का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

jay kumar
  • बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता के समीप बुधवार की शाम घटी घटना

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता के समीप बुधवार की शाम अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार एक अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जख्मी अधेड़ को 112 नंबर की पुलिस वाहन में सवार पुलिसकर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिहिया में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया। उन्हें इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया।

Ishwar Lal Injured: जख्मी बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा टोला गांव निवासी

जानकारी के अनुसार जख्मी बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा टोला गांव निवासी कुम्हा राम के 45 वर्षीय पुत्र ईश्वर लाल है। इधर, जख्मी के परिजन ने बताया कि बुधवार की शाम वह साइकिल पर सवार होकर सब्जी लाने बिहिया चौरस्ता गए थे। जब वह लेकर वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान बिहिया चौरस्ता के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह साइकिल से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular