HomeNewsबिहारभाजपा नेता सह ठेकेदार को गोली मारने में तीन वांटेड सहित चार...

भाजपा नेता सह ठेकेदार को गोली मारने में तीन वांटेड सहित चार गिरफ्तार

Bablu Singh Murder Ara:खबरे आपकी

  • कोईलवर-छपरा फोरलेन पर पैसठवां घाट मोड़ के समीप पकड़े गये चारों
  • कोईलवर पुलिस ने डकैती की साजिश करते बुधवार की सुबह चारों को दबोचा
  • गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो देसी कट्टा, छह गोलियां बरामद

खबरे आपकी: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले ठेकेदार सह भाजपा नेता बबलू सिंह को गोली मारने में तीन वांटेड सहित चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों को आरा-छपरा फोरलेन पर पैसठवां घाट मोड़ के समीप बुधवार की सुबह डकैती की योजना बनाते दबोचा गया है। इनके पास से दो देसी कट्टा और छह गोलियां बरामद की गयी है। गिरफ्तार बदमाशों में गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव निवासी लवकुश कुमार, अंकित कुमार, मकरध्वज लाल और राजेश कुमार है। इनमें लवकुश, राकेश और मकरध्वज भाजपा नेता बबलू सिंह को गोली मारने में वांटेड थे।

एसपी संजय कुमार सिंह ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रोहित कुमार उर्फ बबलू सिंह को गोली मारने में शामिल बदमाशों की पहचान कर ली गयी थी। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही थी। इस बीच बुधवार की सुबह लूटपाट की साजिश करते आरा-छपरा फोरलेन पर कोईलवर थाना क्षेत्र के पैसठवां घाट मोड़ के पास चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से दो देशी कट्टा और छह गोलियां बरामद की गयी। इस मामले में पहले भी शूटर सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ट्रैक्टर व ट्रक चालकों से लूटपाट की कर रहे थे साजिश, तभी पहुंच गयी पुलिस

एसपी द्वारा बताया गया कि बुधवार की सुबह कोईलवर थाने के पैसठंवा घाट के पास कुछ अपराधियों के अवैध हथियार के साथ जमा होने और ट्रक व ट्रैक्टर चालकों से लूटपाट की साजिश रचने की सूचना मिली। उसके आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से असलहे और गोलियां भी बरामद की गयी।

पूछताछ में तीन अपराधियों द्वारा रोहित कुमार उर्फ बबलू सिंह को गोली मारने में शामिल होने की बात स्वीकार की गयी। टीम में डीआईयू इंचार्ज इंस्पेक्टर शंभू भगत, कोईलवर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, कोईलवर थाने के दारोगा विपुल कुमार, डीआईयू शाखा के दारोगा संजय कुमार सिन्हा, जवान अविनाश कुमार, ब्रह्मानंद पाठक, धर्मेंद्र कुमार, शैलेश कुमार, विनीत कुमार, संजय पाल और संजू कुमार शामिल थे।

Bablu Singh Murder Ara: पूर्व के विवाद में हत्या की नीयत से तीस सितंबर को मारी गयी थी गोली

एसपी के अनुसार पूछताछ में यह बात सामने आयी थी कि गांव में छोटे-मोटे घटनाओं को लेकर बबलू सिंह का इन लोगों से विवाद था। उसी को लेकर हत्या करने की नीयत से बब्लू सिंह को गोली मारी गयी थी।

बता दें कि भाजपा नेता सह ठेकेदार रोहित सिंह उर्फ बबलू सिंह को नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में गत तीस सितंबर की अहले सुबह गोली मार दी गयी थी। रोहित सिंह उर्फ बबलू सिंह मूल रूप से लहरपा गांव निवासी रमेश सिंह के पुत्र हैं। उनकी मां प्रेमा देवी पूर्व में अगिआंव पंचायत की मुखिया रह चुकी है।

घटना को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। उसमें पूर्व की दुश्मनी और पंचायत संबधी विवाद को लेकर हत्या की नीयत से पर गोली मारने का आरोप लगाया गया था। उस मामले में पुलिस द्वारा अबतक करीब आधा दर्जन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular