Homeबिहारआरा भोजपुरथाने में तबीयत खराब होने से होमगार्ड के जवान की मौत, हार्ट...

थाने में तबीयत खराब होने से होमगार्ड के जवान की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

खबरे आपकी: आरा शहर के नवादा थाना में शनिवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ने से (Manager Singh Bhelai) होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गयी। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव निवासी स्व.राम लायक सिंह के 58 वर्षीय पुत्र मैनेजर सिंह थे। वह करीब एक साल से नवादा थाना मेंं तैनात थे।

बताया जाता है कि शनिवार को अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद वह थाने में ही सो रहे थे। उसी दौरान रात करीब 3 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसके बाद मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उसके बाद पुलिस की ओर उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गयी। सूचना मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और बिना पोस्टमार्टम कराये शव लेकर चले गए। हालांकि जवान (Manager Singh Bhelai) की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं दूसरी ओर हृदय गति रुकने के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है।

बताया जाता है कि जवान अपने दो भाई और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी पनपातो देवी, पुत्र अर्जुन सिंह, मनोज सिंह और पुत्री सुनैना देवी है। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी पनपातो देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular