HomeNewsबिहारगांव में पहुंचे पुलिस अफसर सिखाएं न्याय पाने का तरीका

गांव में पहुंचे पुलिस अफसर सिखाएं न्याय पाने का तरीका

Officers of Shahpur police station:बिहार पुलिस दिवस सप्ताह कार्यक्रम के तहत शाहपुर पुलिस के अफसर कई गांव में पहुंचे

jay kumar
  • टोल फ्री नंबरों से शिकायत दर्ज कर सुविधाओं को प्राप्त करने के बारे में दी गई जानकारी
  • अश्लील गीतों से करें परहेज, अफवाहों पर ना दें ध्यान

BiharAra/shahpur: बिहार पुलिस दिवस सप्ताह कार्यक्रम के तहत जन सहभागिता एवं पुलिस मैत्री के मद्देनजर शाहपुर पुलिस के अफसर कई गांव में पहुंचे। Officers of Shahpur police station एसआइ गांधी नाथ पाठक, संजीव कुमार एवं महिला दरोगा सुहानी, पूनम कुमारी व राजेंद्र कुमार सिंह द्वारा गांव के लोगों को पुलिस के द्वारा जारी किए टोल फ्री नंबरों से शिकायत दर्ज कर सुविधाओं को प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही साथ लोगों को इस बात के लिए भी जागरूक किया गया कि किसी धर्म विशेष एवं जाति विशेष के लोगों को ठेस पहुंचे इस तरह की अश्लील गीत ना बजाएं। अफसरों ने कहा अफवाहों पर भी ज्यादा ध्यान नहीं देने की जरूरत है। वही अश्लील गीतों से परहेज करने एवं तीज त्योहारों को मनाने के लिए सादगी के तौर-तरीके अपनाने के बारे में भी बताया गया।

लोग टोल फ्री नंबर से किस तरह से और कैसे शिकायत दर्ज कराकर त्वरित न्याय पाया जा सकता है, इसके बारे में भी जानकारी दी गई। शुक्रवार के दिन शाहपुर पुलिस थाना क्षेत्र के बनाही, बनकट, छोटकी सहजौली, नवाडीह, रामलगन टोला, गऊदाढ व रुद्रनगर आदि गावों में जाकर लोगों को जागरूक किया।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular