HomeNewsक्राइममछुआरों के जाल में फसी नवविवाहिता की डेड बॉडी, सनसनी

मछुआरों के जाल में फसी नवविवाहिता की डेड बॉडी, सनसनी

Bihar Crime News: सिन्हा गांव स्थित गंगा नदी से शनिवार को एक नवविवाहिता का हत्या कर फेंका गया शव बरामद

Bihar Crime News/Ara: भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत सिन्हा गांव स्थित गंगा नदी से शनिवार को एक नवविवाहिता की हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ है। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर नवविवाहिता को पहले जमकर पीटा उसके बाद उसके हाथ,पैर,कमर बांधने के बाद उसकी नृशंस हत्या दी। उसके शव को प्लास्टिक की बोरे में डालकर गंगा नदी में पत्थर से बांधकर डाल दिया।

वहीं मछुआरों के जाल में फसी डेड बॉडी से भरी बोरे को देख उन लोगों ने सिन्हा ओपी पुलिस को दी । शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही सिन्हा ओपन चार्ज अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को स्थानीय लोगों के मदद से निकाला उसके बाद अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

वहीं दूसरी ओर मृतका के पिता सुरेंद्र सिंह ने उसके पति लक्की सिंह एवं उसके ससुराल वालों पर दहेज में बाइक ना देने के कारण उसकी हत्या कर उसके शव को गंगा नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पति समेत ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृतका अपने दो भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर थी। मृतका के परिवार में दो भाई विशाल सिंह, अभिषेक सिंह एवं एक बहन चांदनी देवी है। मृतका की मां नीतू देवी की मौत छह वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular