Homeचर्चित न्यूजआरोपी के साथ अपह्रत विवाहित महिला आरा स्टेशन से बरामद

आरोपी के साथ अपह्रत विवाहित महिला आरा स्टेशन से बरामद

Lalu Dera story गांव निवासी अनील यादव की पत्नी अनीता देवी को नामजद आरोपी ओमप्रकाश यादव उर्फ झाबर यादव ने 25 अप्रैल 2023 को अपहरण कर लिया था

jay kumar
  • शादी के पहले का प्रेम प्रसंग, अपहरण करने वाला उसका पूर्व प्रेमी निकला
  • अपहृत महिला को नामजद आरोपी के साथ पुलिस ने किया बरामद

Bihar/Ara/Shahpur खबरे आपकी: करनामेंपुर ओपी पुलिस ने विवाहित अपहृता महिला को अपहरण करने वाले के साथ बरामद कर लिया। ओपी प्रभारी मनीष कुमार के अनुसार ओपी क्षेत्र के लालू डेरा (Lalu Dera story) गांव निवासी अनील यादव की पत्नी अनीता देवी को नामजद आरोपी ओमप्रकाश यादव उर्फ झाबर यादव ने 25 अप्रैल 2023 को अपहरण कर लिया था। जिसके बाद अनीता देवी के पति द्वारा जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कावरा मठिया गांव निवासी ओमप्रकाश यादव पर नामजद अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था।

महिला को बरामद करने को लेकर पुलिस द्वारा कई स्थानों पर छापेमारी की गई थी। परंतु पुलिस को इस संबंध में किसी तरह की सफलता नहीं मिली। सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपहृत महिला के साथ नामजद आरोपी आरा के तरफ आने वाला है। पुलिस द्वारा घात लगाया गया और मंगलवार को आरा स्टेशन से अपहृत महिला को नामजद आरोपी के साथ बरामद कर लिया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कावरा मठिया गांव निवासी ओप्रकाश यादव उर्फ झाबर के साथ अपहृत महिला का प्रेम प्रसंग शादी के पहले से चल रहा था। शादी के बाद भी यह सिलसिला चलता रहा। परिवार वालो से छुपकर दोनो मिलते थे। जिसके कारण परिवार में कलह होता रहता था। इसी बीच 24 अप्रैल को दोनो प्रेमी भाग गए। स्थानीय पुलिस के अनुसार आरोपी ओप्रकाश यादव ने बताया कि दोनो ने वाराणसी में कुछ दिनों तक पति-पत्नी बनकर रहे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular