HomeNewsबिहारपूर्व राज्यसभा सांसद शिवानंद तिवारी की धर्मपत्नी का निधन

पूर्व राज्यसभा सांसद शिवानंद तिवारी की धर्मपत्नी का निधन

Vimla Devi: शाहपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी की माता विमला देवी का निधन पटना के एक निजी अस्पताल मे इलाज के दौरान हो गई।

  • शाहपुर विधायक को मातृ शोक
  • दाह संस्कार कल होगा

Bihar/Ara/shahpur: राजद के दिग्गज नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद शिवानंद तिवारी की धर्मपत्नी सह शाहपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी की माता विमला देवी (Vimla Devi) का निधन पटना के एक निजी अस्पताल मे इलाज के दौरान हो गई।

पूर्व संसद ने कहा की बिमला, मेरी जीवन संगिनी ने आज मेरा साथ छोड़ दिया। पिछले 15 मई को उनको पारस अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराना पड़ा था। लगभग ग्यारह वर्ष पूर्व बिमला जी का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। 13 मई 1965 को हमरी शादी हुई थी. दाह संस्कार कल होगा।

उनकी निधन की खबर के बाद शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विमला देवी की शादी शिवानंद तिवारी के साथ सन 1965 में शाहपुर प्रखंड के भरौली गांव में हुई थी। तब उनके पिता स्व. पंडित रामानंद तिवारी शाहपुर विधानसभा से विधायक हुआ करते थे। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए लोगों ने शोक व्यक्त कर ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

।। ॐ शांति ॐ ।। दुखद समाचार ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। खबरे आपकी

शोक व्यक्त करने वालो में डा. रामेश्वर चौबे, पूर्व मुखिया सियाराम पांडे, जिप सदस्य कृष्णा देवी, प्रमोद ओझा, किसान श्री उमेश चंद्र पांडे, डीलर संघ के अध्यक्ष गुलाब सिंह, मुखिया बीरबल सिंह, बलिराम यादव, धनंजय मिश्र, पूर्व मुख्यपार्षद विजय सिंह, अधिवक्ता इंद्रदेव पांडे, समशेर बहादुर पांडे, प्रेम प्रकाश झुनू, बृजकिशोर पांडे, दीनानाथ पांडे, भोला राय, सियाराम यादव, चंद्रशेखर राय उर्फ बबलू राय राजेंद्र मिश्र, अजय सिंह सहित कई लोग शामिल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular