Homeराजनीतशाहपुर: भाजपा ने जारी किया महासंपर्क अभियान का रोडमैप

शाहपुर: भाजपा ने जारी किया महासंपर्क अभियान का रोडमैप

BJP Shahpur Nagar Mandal: शाहपुर नगर मंडल कि बैठक बृहस्तिवार को भाजपा नेता मुन्ना पाण्डेय के आवास पर हुई। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही महासंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक के कार्यक्रम कि चर्चा हुई व आगमी चुनाव पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम कि अध्यक्षता शाहपुर मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय ने एवं संचालन संजय पाण्डेय ने किया।

jay kumar

मुख्य अतिथि भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा ने शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में 30 मई से 30 जून के बीच होने वाले कार्यक्रमों का रोडमैप समझाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक व सामरिक रूप से मजबूत हुआ है। केन्द्र सरकार की योजनाओं से गरीबों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। भाजपा नेता ने कहा कि महासंपर्क अभियान के तहत 30 मई से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों के माध्यम से सरकार की योजनाओं के साथ प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क व संवाद करना है। पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता को महासंपर्क अभियान से जुड़ना है।

BJP Shahpur Nagar Mandal: बैठक में जिला उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, वरीय नेता मुन्ना पाण्डेय महामंत्री विन्ध्याचल जायसवाल, युवा मोर्चा महामंत्री धर्मेन्द्र गुप्ता उपाध्यक्ष सौरभ पाण्डेय, पुर्व अध्यक्ष पंकज तिवारी चंदन पाण्डेय शिवशंकर सिंह, शाहपुर नगर पंचायत वार्ड पार्षद मनोज पासवान, संजय चतुर्वेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा देवी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष आलमगीर शाह, पवन पाण्डेय, गणेश सिंह, बच्चा पाण्डेय, गनु पाण्डेय, पिकु साह, भास्कर पाण्डेय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे। वही शाहपुर मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय ने कहा कि शाहपुर मंडल को मजबूत किया जाएगा और पुर्व मे क्या हुआ नही हुआ उस विषय को भुल हम सभी संगठन के कार्यो मे लगे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular