HomeNewsबिहारपत्नी को मुंबई ले जाने की चाहत रह गयी अधूरी, भोजपुर...

पत्नी को मुंबई ले जाने की चाहत रह गयी अधूरी, भोजपुर जिले में सनसनी

  • पंखे के कुंडी से लटका युवक का शव हुआ बरामद
  • दो दिन पूर्व खुदकुशी करने की जताई जा रही है आशंका
  • मौत का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • तरारी थाना क्षेत्र के धनगावां गांव में मंगलवार की सुबह घटी घटना

krishna suicide dhangawa आरा भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के धनगावां गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पंखे की कुंडी से लटका हुआ मिला। परिजनों ने खुदकुशी की आशंका जाहिर की है। शव मिलते ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक तरारी थाना क्षेत्र के धनगावां गांव निवासी अयोध्या प्रसाद गुप्ता का 25 वर्षीय पुत्र कृष्णा अयोध्या प्रसाद गुप्ता है। वह अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। कृष्णा की शादी सहार थाना के एकवारी गांव की रहने वाली रीमा कुमारी से 14 अप्रैल 2023 को हुई थी, लेकिन गौना नहीं होने के चलते लड़की की विदाई नहीं हुई थी।

परिवार वालों का कहना है कि कृष्णा मुंबई से 10 दिन पहले गांव लौटा था। कृष्णा ने सोचा था कि वो गांव में घूम लेगा और पत्नी का गौना कराकर उसे अपने साथ मुंबई लेकर चला जाएगा। इस सिलसिले में रविवार को उसने पत्नी रीमा से बात की और गौना कराने की चर्चा की।

परिवार के मुताबिक, रीमा ने अपनी पति से हुई बातचीत अपने घरवालों को बताई। इसके बाद कृष्णा के ससूर ने कहा कि अभी दिन शुभ नहीं है। इसलिए अभी गौना नहीं कर सकते। शुभ दिन आने पर लड़की की विदाई की जाएगी। कृष्णा इसी बात से परेशान हो गया था।

इधर, मृतक के जीजा संतोष प्रसाद ने बताया कि उसका पूरा परिवार कुछ वर्षों से मुंबई में रहकर काम करता था। उसकी शादी इसी वर्ष 14 अप्रैल को सहार थाना क्षेत्र के एकवारी निवासी रीमा कुमारी से हुई थी। लेकिन उसका गवना नहीं हुआ था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular