Homeराजनीतपटना में जहानाबाद के भाजपा महासचिव विजय सिंह मृत घोषित

पटना में जहानाबाद के भाजपा महासचिव विजय सिंह मृत घोषित

Vijay Singh – Jehanabad BJP: पटना में भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में कथित बीजेपी के जहानाबाद जिला महासचिव विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है। बीजेपी सांसद सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय समेत कई नेताओं ने विजय सिंह की मौत लाठीचार्ज से होने का दावा किया है। पटना पुलिस ने दावा किया है कि विजय सिंह बेहोश हालत में मिले थे और उनके शरीर पर बाहरी चोट का कोई निशान नहीं था। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विजय सिंह के परिवार को पार्टी की तरफ से दस लाख रुपए की तत्काल सहायता की घोषणा की है।

मृत जिला भाजपा महासचिव विजय कुमार सिंह जहानाबाद सदर प्रखंड के कल्पा गांव के रहने वाले हैं विजय सिंह के पीछे पत्नी, तीन बेटी और एक बेटा हैं। एक बेटी की अभी शादी नहीं हुई है। खेती-किसानी कर जीवन-यापन करते थे विजय सिंह।

विजय सिंह (Vijay Singh – Jehanabad BJP) के राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा में एक पंचायत अध्यक्ष के रूप में 2003 में हुई थी। वो तब जहानाबाद प्रखंड के कल्पा पंचायत भाजपा अध्यक्ष बने थे। 2006 में जहानाबाद प्रखंड भाजपा अध्यक्ष बने और प्रखंड बीस सूत्री के उपाध्यक्ष भी बनाए गए थे। 2009 में विजय सिंह भाजपा जहानाबाद जिला मंत्री बने। 2011 और 2019 में विजय सिंह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बने। 2022 में विजय सिंह जहानाबाद भाजपा के जिला महामंत्री बने थे। विजय सिंह जहानाबाद भाजपा के एक मजबूत कार्यकर्ता थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular