HomeNewsक्राइमभोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने की सुमन लाल की हत्या- सनसनी

भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने की सुमन लाल की हत्या- सनसनी

Suman Lal Murder – Bihiya Kharouni: सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक भोजपुर ने स्वयं मृतक के परिजनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी प्राप्त किया तथा पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।अन्य सभी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापामारी कर रही है ,जल्द ही सभी शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी की जाएगी।

  • हाइलाइट :-
    • शमशेर उर्फ सुमन लाल की खरौनी में हत्या
    • मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी

Suman Lal Murder – Bihiya Kharouni आरा/बिहिया: भोजपुर जिला के बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव में गुरुवार की शाम गोलीबारी की घटना में खरौनी गांव निवासी शमशेर उर्फ सुमन लाल की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी भुनेश्वर लाल का पुत्र था। गोलीबारी की घटना में दुष्यंत कुमार उर्फ दीपक लाल, मुचकुंद देव विष्णु कुमार पांडेय उर्फ विष्णु भगवान घायल हो गए।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि 12 अक्टूबर 2023 को रात लगभग 9 बजे के आसपास बिहिया थाना अंतर्गत खरौनी में शमशेर उर्फ सुमन लाल उम्र लगभग 55 वर्ष की कुछ अपराधियों के द्वारा गोली मार दी गई।

आपसी पारिवारिक विवाद में गोली लगने की वजह से सुमन लाल की इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में मृत्यु हो गई।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक भोजपुर ने स्वयं मृतक के परिजनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी प्राप्त किया तथा पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।अन्य सभी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापामारी कर रही है ,जल्द ही सभी शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी की जाएगी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular