Homeआरा भोजपुरबिहियाअवैध मादक पदार्थों के खिलाफ भोजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ भोजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Sandor Bihiya – ganja smuggling: बिहियां थानान्तर्गत तेघरा मोड़ के पास अवैध गांजा की तस्करी में संलिप्त संदौर गांव निवासी स्व काशीनाथ ओझा का पुत्र कृष्णकांत ओझा को गिरफ्तार किया गया हैं।

  • हाइलाइट :-
    • बिहियां थानान्तर्गत 12 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक गांजा तस्कर गिरफ्तार
    • एसडीपीओ जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

Sandor Bihiya – ganja smuggling आरा/बिहिया: भोजपुर जिले के बिहियां थानान्तर्गत तेघरा मोड़ के पास अवैध गांजा की तस्करी में संलिप्त एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया हैं। तथा इसके पास से मोबाइल सहित 12 कि०ग्रा० गांजा की बरामदगी हुई है। गिरफ्तार गांजा तस्कर बिहियां थानान्तर्गत संदौर गांव निवासी स्व काशीनाथ ओझा का पुत्र कृष्णकांत ओझा उर्फ कृष्ण कुमार ओझा है। इसकी जानकारी एसडीपीओ जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने जगदीशपुर अनुमंडल अंतर्गत बिहिया थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की बुधवार की शाम गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बिहियां थानान्तर्गत तेघरा मोड़ के पास अवैध गांजा की तस्करी की जा रही हैं। उक्त सूचना का सत्यापन, अवैध गांजा की बरामदगी तथा गांजा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बिहियां थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ गठित टीम के द्वारा रेड / छापामारी कर बिहियां थानान्तर्गत तेघरा मोड़ के पास से 01 बैग में 12 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया तथा इसमें संलिप्त 01 गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया हैं। इस संबंध में बिहियां थाना कांड सं0-266/23, दिनांक- 25.10.2023, धारा-8c /20 (b) (ii) (b) NDPS एक्ट 1985 दर्ज करआगे की विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular