HomeNewsक्राइमभोजपुर में बंगवा पंचायत के पूर्व मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली

भोजपुर में बंगवा पंचायत के पूर्व मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली

Bhojpur Crime: भोजपुर में पूर्व मुखिया की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग। उदवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत जीरो माइल -तेतरिया मोड़ के बीच हुई घटना। पुलिस छानबीन में जुटी ।

  • हाइलाइट :-
    • गोली से जख्मी पूर्व मुखिया बिनोद सिंह बंगवा पंचायत से दो बार मुखिया रह चुके है
    • पूर्व मुखिया की पत्नी राजकुमारी सिंह गड़हनी से एक बार जिला परिषद के सदस्य रह चुकी है

Bhojpur Crime: आरा से सटे उदवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत जीरो माइल -तेतरिया मोड़ के बीच पूर्व मुखिया की गाड़ी पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया , इससे गाड़ी में बैठे मुखिया को बाए हाथ और बाए में भी गोली लगी है । आनन फानन में उन्हे इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल में लाया गया है। फायरिंग की घटना से आस – पास के क्षेत्रों में सनसनी मच गई है।

जानकारी के अनुसार गोली से जख्मी पूर्व मुखिया बिनोद सिंह बंगवा पंचायत से दो बार मुखिया रह चुके है। वही सूत्रों के अनुसार गाड़ी में बैठे पूर्व मुखिया को टारगेट कर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। गोलीबारी की घटना में घायल पूर्व मुखिया को इलाज के लिए आरा के बाबू बाजार स्थित अस्पताल डॉक्टर विकास सिंह के यहां इलाज के लिए ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

पूर्व मुखिया बिनोद सिंह दो बार मुखिया बंगवा पंचायत से रह चुके है। पत्नी राजकुमारी सिंह गड़हनी से एक बार जिला परिषद के सदस्य रह चुकी है। एक पुत्र व एक पुत्री है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular