Homeआरा भोजपुरशाहपुरईश्वरपुरा: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

ईश्वरपुरा: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Ishwarpura – woman suicide: खबरे आपकी भोजपुर जिला के शाहपुर थाना अंतर्गत करनामेपुर ओपी क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव में बुधवार की शाम नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन कि ओर से इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतका बक्सर जिले के नैनीजोर थाना क्षेत्र के छोटकी नैनीजोर गांव निवासी बिट्टू साह की 19 वर्षीया पत्नी अंशु कुमारी थी।

इधर, मृतका के दादा बबन प्रसाद गुप्ता के अनुसार उन लोगों ने उसकी शादी बीते वर्ष 23 मई को बक्सर जिले के नैनीजोर थाना क्षेत्र के छोटकी नैनीजोर गांव निवासी बिरेंद्र साह के पुत्र बिट्टू साह से पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ की थी। उसके माता-पिता धाम पर जाने वाले थे। इसे लेकर भोज की रश्म में शामिल होने के लिए वह 22 जनवरी को अपने मायके ईश्वरपुरा गांव आई थी।

उसका पति उड़ीसा की एक निजी कंपनी में खाना बनाने का काम करता है। बुधवार की दोपहर उसने फोन पर अपने पति से बातचीत भी की थी। बातचीत के दौरान उसके पति ने कहा कि मैं खाना खाने के बाद तुमसे बात करता हूं। इसी बीच उसके माता-पिता लोन करने के लिए आरा स्थित बैंक में आ रहे थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली की उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना की सूचना पाकर परिजन फौरन घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

Ishwarpura – woman suicide: मृतका के दादा बबन प्रसाद गुप्ता के अनुसार उसने फांसी लगाकर खुदकुशी क्यों की यह नहीं मालूम हुई। साथ उन्होंने बताया कि उसे किसी प्रकार की कोई टेंशन भी नहीं थी। हालांकी मृतका ने खुदकुशी क्यों की। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

मृतक सात बहनों में चौथे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां बेबी देवी व छह बहन पूजा, खुशी,जूली,हरसीना,संतोषी एवं अनु है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। मृतका की मां बेबी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular