Homeआरा भोजपुरबिहियारिटायर्ड फौजी का एटीएम बदलकर उचक्के ने उड़ाये 43 हजार रूपये

रिटायर्ड फौजी का एटीएम बदलकर उचक्के ने उड़ाये 43 हजार रूपये

बिहिया नगर स्थित डाकबंगला चौक एटीएम की घटना

Bihiya ATM बिहिया/आरा: बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर में डाकबंगला चौक के समीप स्थित एटीएम में रविवार को उचक्के ने रिटायर्ड फौजी के खाते से 43 हजार 600 रूपये गायब कर दिये। मामले को लेकर पीड़ित फौजी बिहिया थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी बीरेन्द्र राय ने बिहिया थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ एक आवेदन दिया है।

Bijay singh

जानकारी के अनुसार रिटायर्ड सुबेदार स्टेट बैंक के एटीएम (Bihiya ATM) से पैसा निकालने के लिए गये हुए थे। इस दौरान वहां पूर्व से खडे़ एक युवक ने खुद को एटीएम का गार्ड बताकर रूपये निकालने में मदद करने के बहाने फौजी का पहले तो रूपये निकलवाया और फिर एटीएम बदला दिया।

पूर्व फौजी जब बाजार में गये थे तभी उनके मोबाइल पर कई बार में पुनः रूपये निकालने का मैसेज मिला जिसके बाद वे पुनः एटीएम में पहुंचे परन्तु तब तक उचक्का उनके खाते से 43 हजार 600 रूपये निकालकर गायब हो चुका था। प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई ।

ranjna
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular