Homeबिहारआराआयुष्मान भारत के अंतर्गत महिला के ट्यूमर का किया गया ऑपरेशन

आयुष्मान भारत के अंतर्गत महिला के ट्यूमर का किया गया ऑपरेशन

आरा सदर अस्पताल के न्यू मॉडल भवन में शनिवार को आयुष्मान भारत के अंतर्गत महिला मरीज के पेट में रहे ट्यूमर का ऑपरेशन किया गया। चिकित्सक डॉ.विकाश सिंह द्वारा यह आॕपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

Big tumor: आरा सदर अस्पताल के न्यू मॉडल भवन में शनिवार को आयुष्मान भारत के अंतर्गत महिला मरीज के पेट में रहे ट्यूमर का ऑपरेशन किया गया। चिकित्सक डॉ.विकाश सिंह द्वारा यह आॕपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट :-Big tumor
    • डॉ. विकास सिंह द्वारा आरा सदर अस्पताल में किया गया सफल ऑपरेशन
    • महिला के पेट से लगभग दस से बारह किलो वजन का ट्यूमर निकाला गया

आरा। आरा सदर अस्पताल के न्यू मॉडल भवन में शनिवार को आयुष्मान भारत के अंतर्गत महिला मरीज के पेट में रहे ट्यूमर का ऑपरेशन किया गया। चिकित्सक डॉ.विकाश सिंह द्वारा यह आॕपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला। इस दौरान महिला के पेट से लगभग दस से बारह किलो वजन का ट्यूमर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी गोवर्धन सिंह की 46 वर्षीया पत्नी दुर्गावती देवी है। इधर, उक्त महिला के बेटे ने बताया कि उनकी मां करीब छह माह से परेशान से थी। उन्हें पेट में बराबर दर्द रहता था। सांस लेने में भी तकलीफ होती थी। जिसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल में डॉ. विकास से दिखाकर चिकित्सीय परामर्श लिया। जिसके बाद उन्होंने पेट में बड़ा ट्यूमर होने और ऑपरेशन कराने की सलाह दी। जिसके बाद परिजन द्वारा उनका ऑपरेशन शनिवार को सदर अस्पताल में कराया गया।

डाॅ. विकास बोले: पेट में ट्यूमर से परेशान थी महिला
वही सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह बताया एक अधेड़ महिला के पेट में ट्यूमर होने के कारण वह काफी समय से परेशान थी। उसे सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। करीब एक घंटे के आसपास ऑपरेशन चला है। उसके बाद उसके पेट से लगभग दस से बारह किलो वजन का एक बड़ा ट्यूमर निकाला गया है। ऑपरेशन से पहले उनकी कैंसर की जांच कराई गई थी। उसका रिपोर्ट नेगेटिव था। ऑपरेशन के बाद भी एक सैंपल को भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत यह ऑपरेशन की गई है। बता दें की आरा सदर अस्पताल में बिहार के सभी सदर अस्पतालों से ज्यादा सिजेरियन यहां होता है। इसके अलावे आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत बड़े-बड़े ऑपरेशन भी हो रहे हैं।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular