Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में पूर्व से चल रहे विवाद में युवक को मारी गोली,...

भोजपुर में पूर्व से चल रहे विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Agiaon Bazar Thana: अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कुकुरहां गांव में मंगलवार की रात पूर्व के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Agiaon Bazar Thana: अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कुकुरहां गांव में मंगलवार की रात पूर्व के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

  • हाइलाइट :- Agiaon Bazar Thana
    • अगिआंव बाजार थाना के कुकुरहां गांव की मंगलवार की रात की घटना
    • जख्मी युवक का धनुपरा स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

आरा: अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कुकुरहां गांव में मंगलवार की रात पूर्व के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक कुकुरहां गांव निवासी नंद जी सिंह का पुत्र बबलू कुमार बताया जा रहा है। उसका इलाज आरा के धनुपरा स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच और मामले की छानबीन की।

बताया जा रहा है कि तीन माह पूर्व युवक का गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। उसके बाद से ही उनके बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात विवाद ने तूल पकड़ लिया। उसको लेकर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। उसी बीच दूसरे पक्ष के एक युवक द्वारा उसे गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

इधर, थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने बताया कि जांच और पूछताछ करने पर पता चला की दो पक्षों के बीच तीन माह पूर्व मोटर चोरी को लेकर झगड़ा हुआ था। उसे समय दोनों पक्षों द्वारा समझौता कर लिया गया था। तीन दिन पूर्व दूसरे पक्ष के घर में शादी थी। उसमें किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। मंगलवार की रात उसी विवाद में दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। उसी दौरान दूसरे पक्ष द्वारा उसे गोली मार दी गई। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular