HomeबिहारआराAra : नहर में मृत अवस्था में पड़ा मिला युवक, घर में...

Ara : नहर में मृत अवस्था में पड़ा मिला युवक, घर में मचा कोहराम

आरा नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला में शुक्रवार की सुबह शौच करने निकले एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना शिव मंदिर के समीप नहर की है।

Sritola Ara Latest news: आरा नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला में शुक्रवार की सुबह शौच करने निकले एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना शिव मंदिर के समीप नहर की है।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Sritola Ara Latest news
    • शौच करने निकले युवक की नहर में डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम

आरा: नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला में शुक्रवार की सुबह शौच करने निकले एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना शिव मंदिर के समीप नहर की है। मृतक श्रीटोला वार्ड नंबर 36 निवासी लाल बाबू नट का 35 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र नट उर्फ पीलिया था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह जगने के बाद युवक नहर के किनारे शौच करने के लिए गया था। वहां वह असंतुलित होकर वह नहर में गिर पड़ा। काफी देर बाद तक वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों द्वारा खोजबीन करना शुरू की गयी। उस दौरान वह नहर में मृत अवस्था में पड़ा मिला।

परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थानीय स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने तीन भाइयों में छोटा था। घटना के बाद घर में रोना-धोना मचा है। मां और पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular