HomeNewsबिहारअच्छी खबर: बिहार में गर्मी से बेहाल लोगों को मिलेगी राहत

अच्छी खबर: बिहार में गर्मी से बेहाल लोगों को मिलेगी राहत

भीषण गर्मी और लू से बेहाल बिहारवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर नई जानकारी दी है।

Bihar Monsoon – Latest Information: भीषण गर्मी और लू से बेहाल बिहारवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर नई जानकारी दी है।

  • हाइलाइट :Bihar Monsoon – Latest Information
    • मानसून को लेकर नई जानकारी सामने आई है
    • अगले तीन-चार दिनों में मानसून का आगमन

खबरे आपकी: भीषण गर्मी और लू से बेहाल बिहारवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर नई जानकारी दी है। अगले तीन-चार दिनों में मानसून के आगमन के साथ ही बिहार में मूसलाधार बारिश होगी।

बिहार में होगी मूसलाधार बारिश
बिहार में 18-19 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। दो-तीन दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही लू की स्थिति समाप्त हो जाएगी। यह कहना है कि मौसम विभाग का। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा शुक्रवार को अगले 19 जून तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अनुकूल मौसमीय स्थिति के प्रभाव से पूर्वानुमानित अवधि में अच्छी बारिश की संभावना है।

कई जगह तेज हवा के साथ भारी बारिश का अनुमान
18-19 जून को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट के साथ लू की स्थिति समाप्त हो जाएगी। एक-दो दिनों में तापमान लूढक कर 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular