Sunday, September 29, 2024
No menu items!
HomeNewsबिहारभीषण गर्मी साबित हो रही जानलेवा "मुकदर्शक" शाहपुर नगर सरकार

भीषण गर्मी साबित हो रही जानलेवा “मुकदर्शक” शाहपुर नगर सरकार

भीषण गर्मी काल बन गई है। इधर, शाहपुर नगर पंचायत अपदाजनक स्थिति में भी "मुकदर्शक" बना हुआ है। यहां पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी लोगों को जूझना पड़ रहा है।

Mookdarshak : भीषण गर्मी काल बन गई है। इधर, शाहपुर नगर पंचायत अपदाजनक स्थिति में भी “मुकदर्शक” बना हुआ है। यहां पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी लोगों को जूझना पड़ रहा है।

  • हाइलाइट : Mookdarshak
    • पेयजल की व्यवस्था, ऊंट के मुहँ में जीरा के समान :- संजय चतुर्वेदी
    • अपदाजनक स्थिति में दलित बस्ती के गरीब ज्यादा परेशान :- कामेश्वर राज
    • मुकदर्शक बना हुआ है शाहपुर नगर पंचायत:- भूटेली महतो

आरा/शाहपुर: भीषण गर्मी काल बन गई है। भीषण गर्मी एवं उमस से जन जीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है। तेज धूप के कारण लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। तापक्रम अधिक रहने के कारण पंखे और कूलर की हवा भी राहत देने से इंकार कर रहे हैं। मनुष्य, पशु पक्षी गर्मी के कारण व्याकुल हो रहे हैं। इधर, शाहपुर नगर पंचायत अपदाजनक स्थिति में भी “मुकदर्शक” Mookdarshak बना हुआ है। यहां पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी लोगों को जूझना पड़ रहा है।

नगर पंचायत गठन के 17 वर्ष बाद भी कई वार्ड के लोगों को पानी, नाली, सड़क और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधा के लिए जूझना पड़ रहा है। वर्तमान उपमुख्य पार्षद झुनीया देवी, वार्ड 06 के पार्षद संजय चतुर्वेदी, वार्ड-04 के कामेश्वर राज, वार्ड-05 के पार्षद हिरालाल पांडेय सहित अन्य वार्ड पार्षद द्वारा मुलभूत सुविधा को लेकर आवाज उठाई जाती रही है, परंतु शाहपुर नगर सरकार प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। वार्ड के लोग आज भी सुविधा का इंतजार कर रहे हैं। वार्ड के लोगों का कहना है कि नगर पंचायत शाहपुर को सभी प्रकार के टैक्स दिए जा रहे है, परंतु सुविधा नहीं मिल रही।

उपमुख्य पार्षद झुनीया देवी का आरोप

नगर पंचायत शाहपुर के कुल 11 वार्ड मे रहने वाले लोग नगर पंचायत गठन के 17 साल बाद भी सुविधा से वंचित है। इस संबंध मे उपमुख्य पार्षद झुनीया देवी का कहना है कि वार्ड के समस्या को लेकर आवाज उठाई जाती है, परंतु हमारी व अन्य पार्षदों के बातों और समस्या को सुना नहीं जा रहा है। अधिकतर पार्षद मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी के इस रवैये से परेशान है जिससे आमजनों को समस्या से जूझना पड़ रहा है।

पेयजल की व्यवस्था, ऊंट के मुहँ में जीरा के समान :- संजय चतुर्वेदी

वार्ड पार्षद संजय चतुर्वेदी ने कहा की गर्मी व तपिश से आमलोगों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी व्याकुल हो उठे हैं। पशु-पंक्षी भूख प्यास से व्याकुल होकर लोगों के घरों के आस-पास में आकर तड़प रहे है। जागरूक लोग इन जानवरों और पंक्षियों के लिए घर के बाहर और छतों पर पानी दाना रखना शुरू कर दिए है। लेकिन इस बढ़ते तापमान में नगर पंचायत सरकार की लचर व्यवस्था से लोग परेशान हैं। पूरे नगर में मात्र छः जगहों पर 5-5 लीटर के छोटे छोटे दो मिट्टी के गगरी में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। जो ऊंट के मुहँ में जीरा के समान है।

अपदाजनक स्थिति में दलित बस्ती के गरीब ज्यादा परेशान :- कामेश्वर राज

वार्ड पार्षद सदस्य कामेश्वर राज ने कहा की नगर के कई वार्डों में पेयजल संकट के अलावा पशु, पक्षियों को भी पीने के लिए पानी की कमी हो गई है। मानसून की अभी तक कोई उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है। लोगों को पेयजल के लिए मुख्य रूप से अपने घरों के हैंडपंप या सबमर्सिबल पंप पर निर्भर रहना पड़ रहा है। लेकिन दलित बस्ती के गरीब लोगों की परेशानी सबसे ज्यादा है। अपदाजनक स्थिति का सरकार द्वारा अलर्ट किये जाने के बावजूद यहां के पदाधिकारी पर कोई असर नहीं है। वार्ड 01 और वार्ड-10 के दलित बस्ती में पेयजल आपूर्ति बंद है।

मुकदर्शक बना हुआ है शाहपुर नगर पंचायत:- भूटेली महतो

वार्ड-03 के पार्षद देवन्ती देवी के प्रतिनिधि समाजसेवी भूटेली महतो कहते है की इस समय प्रचंड गर्मी का तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भीषण धूप तपिश और उमस के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मानव तो मानव पशु, पक्षी भी बूंद-बूंद पानी और छाया को तरसने को विवश हैं। ऊपर से झुलसा देने वाली गर्मी इतनी बढ़ गई है और जलस्तर भी काफी नीचे चला गया है। लेकिन शाहपुर नगर पंचायत मुक दर्शक (Mookdarshak) बना हुआ है।

- Advertisment -
Shahpur - Bhojpur -Fllod
Shahpur - Bhojpur -Fllod

Most Popular

Don`t copy text!