Sunday, October 6, 2024
No menu items!
HomeNewsबिहारआरा के साहिल हत्याकांड का खुलासा: हथियार के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

आरा के साहिल हत्याकांड का खुलासा: हथियार के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

Sahil murder case Arrah : आरा नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गैस एजेंसी के पास छात्र साहिल कुमार उर्फ भोला की हत्या में दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

  • हाइलाइट : Sahil murder case Arrah
    • यज्ञ देखने गये छात्र की हत्या मामले में दो आरोपित हथियार के साथ गिरफ्तार
    • नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड से पकड़े गए दोनों आरोपित
    • हत्या में इस्तेमाल एक देसी पिस्टल, एक गोली और बाइक बरामद
    • पूर्व के विवाद में यज्ञ देखने के बहाने ले जाकर साथ रहे दोस्तों ने की थी हत्या

आरा: नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गैस एजेंसी के पास छात्र साहिल कुमार उर्फ भोला की हत्या में दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को शहर स्थित प्राइवेट बस स्टैंड से मंगलवार की रात पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल देसी पिस्टल, एक गोली और बाइक बरामद की गयी है।

Ankit
Guput

गिरफ्तार आरोपितों में बहिरो गांव निवासी स्व. दशरथ पासवान का पुत्र गुड्डू कुमार और प्रदोष पासवान का पुत्र अमन पासवान शामिल हैं। पूछताछ में दोनों द्वारा हत्या में संलिप्तता की बात स्वीकार की गयी है। शुरुआती पूछताछ में पैसे के लेनदेन और पूर्व के विवाद में हत्या करने की बात कही जा रही है। गुड्डू कुमार द्वारा गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है।

Bijay singh

एसपी प्रमोद कुमार यादव द्वारा बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नौ जून की रात बहिरो गांव निवासी बुधन का पुत्र साहिल कुमार उर्फ भोला तीन दोस्तों के साथ यज्ञ देखने के लिए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहूला गांव गया था। उसी दौरान गोली मार उसकी हत्या कर दी गई थी। रात तक घर नहीं लौटा, तो खोजबीन के दौरान दस जून की सुबह बहिरो गैस एजेंसी गोदाम के समीप उसका शव बरामद किया गया।

उसे लेकर बुधन पासवान के बयान पर बहिरो गांव के गुड्डू कुमार, अमन पासवान और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूसौला गांव निवासी रणजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। उसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी को थानाध्यक्ष कमलजीत के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। छापेमारी टीम में दारोगा सुबोध कुमार, अनिल कुमार राय, ट्रेनी दारोगा बबलू कुमार और एएसआई ओमप्रकाश सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

- Advertisment -
Ranglal
कामेश्वर कुमार राज
शम्भू कुमार भगत

Most Popular

Don`t copy text!