HomeNewsबिहारबदला मौसम, बारिश होते ही भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत

बदला मौसम, बारिश होते ही भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत

बदला मौसम, बारिश होते ही भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत

Relief from scorching heat आरा: भोजपुर सहित राज्य के कई जिलों में उमस वाली भीषण गर्मी की मार से बेहाल लोगों को बुधवार की रात एवं वृहस्पतवार की सुबह हुई हल्की बारिश से बड़ी राहत मिली है। आसमान में बादल चारों तरफ छाये दिख रहे है। बता दें की गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बारिश और मॉनसून के इंतजार में आसमान की ओर टकटकी लगाये बैठे थे।

jay kumar

बदला मौसम, हल्की बारिश के आसार
Relief from scorching heat : मौसम में बदलाव दिखने लगा है। बीते बुधवार की देर रात व आज सुबह हुई हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। तापमान सामान्य है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव हो सकता है। कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जतायी गयी है।

कई जिलों में चल रही थी लू
इधर 19 जून को बिहार के कई हिस्सों मे लू और भीषण लू दर्ज की गयी है। गोपालगंज और शेखपुरा में जहां भीषण लू दर्ज की गयी है। वहीं पटना, भोजपुर, बक्सर, छपरा, नवादा,अरवल, राजगीर, मुंगेर, जीरादेई, मुजफ्फरपुर, जमुई और बांका आदि में लू दर्ज की गयी है। 18 जून को राज्य के कई जगहों पर पारा 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा था।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular