HomeNewsबिहारखननी कला कांड: भोजपुर पुलिस टीम पर हमले के आरोपित छह गिरफ्तार

खननी कला कांड: भोजपुर पुलिस टीम पर हमले के आरोपित छह गिरफ्तार

अगिआंव थाना क्षेत्र के खननी कला गांव महादलित टोले में पुलिस पर हमला और आरोपित को छुड़ा ले जाने के मामले में अबतक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Khanni Kala – Agiaon Police: गिरफ्तारी के लिए अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। उसमें दारोगा अरविंद कुमार, ट्रेनी दारोगा गांधी नाथ पाठक, गोरे लाल कुमार, एएलटीएफ प्रभारी एएसआई अशोक कुमार मिश्र और सीआइएटी के जवान शामिल थे।

  • हाइलाइट : Khanni Kala – Agiaon Police
    • हमला कर आरोपित कर शराब बेचने के आरोपित को छुड़ा ले जाने में छह गिरफ्तार
    • थानाध्यक्ष के बयान पर 45 नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
    • लाठी-डंडे, फरसा, तलवार, दाव और ईंट-पत्थर से पुलिस टीम पर हमला करने का आरोप
    • शराब बनाने और बेचने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर रविवार की शाम किया गया था हमला

आरा: अगिआंव थाना क्षेत्र के खननी कला गांव महादलित टोले में पुलिस पर हमला और आरोपित को छुड़ा ले जाने के मामले में अबतक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनमें खननी कला गांव निवासी गुड्डू कुमार उर्फ चितरंजन कुमार, नागेंद्र राम, रवि शंकर कुमार, दशई राम, प्रदीप कुमार उर्फ सूरज कुमार और भगवान बैठा शामिल हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता के बयान पर 45 नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

एएसपी परिचय कुमार की ओर से मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम सूचना मिली कि खननी कला गांव निवासी सुदर्शन राम परिजनों और सहयोगियों के साथ शराब बनाने एवं बेचने का धंधा कर रहा है। उस आधार पर शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। उसमें दारोगा अरविंद कुमार, ट्रेनी दारोगा गांधी नाथ पाठक, गोरे लाल कुमार, एएलटीएफ प्रभारी एएसआई अशोक कुमार मिश्र और सीआइएटी के जवान शामिल थे।

टीम तत्काल खननी कला गांव पहुंची। पुलिस द्वारा सुदर्शन राम को गिरफ्तार किया गया और मौके से दस लीटर शराब बरामद की गयी। तभी सुदर्शन राम के परिजनों सहित आसपास के लोगों द्वारा लाठी-डंडे, फरसा, तलवार, दाब और ईंट-पत्थर से पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया।

हमलावरों द्वारा गिरफ्तार सुदर्शन राम को पुलिस के कब्जे से जबरन छुड़ा भी लिया गया। हमले में पुलिस अधिकारी और जवान चोटिल हो गए। उसके बाद छापेमारी कर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपितों की पहचान और धरपकड़ को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular