Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में ठनका गिरने से अधेड़ की मौत

भोजपुर में ठनका गिरने से अधेड़ की मौत

भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित बधार में शनिवार के शाम ठनका गिरने से एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Kaushal Ram – Bhojpur : भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित बधार में शनिवार के शाम ठनका गिरने से एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

  • हाइलाइट : Kaushal Ram – Bhojpur
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित बधार में शनिवार की शाम घटी घटना

आरा। भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित बधार में शनिवार के शाम ठनका गिरने से एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक चौरी थाना क्षेत्र के ओझवलिया कला गांव निवासी मेघनाथ राम के 49 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार राम है। वह पेशे से मजदूर थे।

इधर, मृतक के चाचा इंदल राम ने बताया कि शनिवार की शाम वह खेत पटाने के लिए अंधारी बधार गए थे। तभी बारिश होने लगी और उसी दौरान ठनका उन पर गिर पड़ा। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खेत से कुछ दूरी पर स्थित मुर्गी फार्म में रहे लोगो के द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन एवं स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन बहन व एक भाई में दूसरे स्थान पर थे एवं अपने मां बाप के इकलौते चिराग थे। उनके परिवार में पत्नी फूल कुमारी देवी, दो पुत्री पति देवी, सोनम कुमारी व तीन पुत्र राम किशोर, नंद किशोर एवं करिया है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी फूल कुमारी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular