Homeबिहारआरा भोजपुरमारपीट के बाद महिला की फांसी लगाकर हत्या, सनसनी

मारपीट के बाद महिला की फांसी लगाकर हत्या, सनसनी

Barka Dumra - Murder: भोजपुर के बड़का डुमरा गांव में सोमवार की सुबह ऑटो नही देने पर मारपीट के बाद एक महिला की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई।

Barka Dumra – Murder: भोजपुर के बड़का डुमरा गांव में सोमवार की सुबह ऑटो नही देने पर मारपीट के बाद एक महिला की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई।

jay kumar
  • हाइलाइट : Barka Dumra – Murder
    • ससुरालवालों पर ऑटो नही दिलाने पर हत्या करने का लगा आरोप
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का डुमरा गांव में सोमवार की सुबह घटी घटना

आरा: शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का डुमरा गांव में सोमवार की सुबह ऑटो नही देने पर मारपीट के बाद एक महिला की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। वहीं मायकेवालों द्वारा ससुराल वालों पर ही ऑटो नही देने पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का डुमरा गांव निवासी आकाश भगत की 25 वर्षीया पत्नी रूबी देवी है।

इधर, सिन्हा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी मृतका के पिता शंकर भगत ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रूबी कुमारी की शादी वर्ष 2019 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का डुमरा गांव निवासी संतोष भगत के पुत्र आकाश भगत के साथ की थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। शादी के बाद उसे पहले एक लड़का एवं एक लड़की हुई। तब तक सब कुछ ठीक चल रहा था। जब उसकी छोटी लड़की हुई। उसके बाद से ही ससुराल वालों द्वारा किसी न किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। कई बार मारपीट कर उसे मायके भी भेज दिया गया था। पिछली बार जब ससुराल वालों द्वारा उसे मारपीट कर मायके भेजा गया था तो उन्होंने अपनी बेटी को नौ महीने तक अपने घर पर ही रखा था। दो माह पूर्व ससुराल वाले आए और उसे वापस ससुराल ले गए।

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी अपनी छोटी बेटी की भी शादी उसी गांव में की है। दो महीने पहले उसके पति ने उनके आधार कार्ड से लोन पर ऑटो निकलवाया है। जिसके बाद बड़ी बेटी के ससुराल वालों द्वारा मांग किया जाने लगा कि जैसे अपने छोटे दामाद को ऑटो दिलाया है। वैसे बड़े दामाद को भी ऑटो दिलाओ। इसी बीच सोमवार की सुबह ससुराल वालों द्वारा बड़ी बेटी को मारपीट कर गले में फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी छोटी बेटी एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा मिली। सूचना पाकर वे लोग बड़का डुमरा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि उनकी बेटी मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी है। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

वहीं दूसरी ओर मृतका के पिता शंकर भगत ने उसके ससुर संतोष भगत, देवर प्रकाश भगत, सास एवं पति के मामा-मामी पर ऑटो नहीं देने पर अपनी बेटी की मारपीट कर एवं गले में फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular