Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया : बाजार से घर वापस लौट रहे बुजुर्ग की हादसे में...

बिहिया : बाजार से घर वापस लौट रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत

भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता स्थित अंडरपास में रविवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाजार से घर वापस लौट रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।

Bihiya Chowrasta Underpass : भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता स्थित अंडरपास में रविवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाजार से घर वापस लौट रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट : Bihiya Chowrasta Underpass
    • इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में रविवार की रात तोड़ा दम
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता स्थित अंडरपास के नीचे रविवार की शाम घटी घटना

आरा/बिहिया: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता स्थित अंडरपास में रविवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाजार से घर वापस लौट रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव वार्ड नंबर-3 निवासी 60 वर्षीय पुत्र सागर तुरहा है। वह पेशे से किसान थे।

इधर, मृतक के बेटे शिवजी प्रसाद ने बताया कि रविवार की शाम वह अपने गांव से बिहिया चौरस्ता बाजार पर चाय पीने के लिए गए थे। इसके बाद वह घर लौट रहे थे। इसी बीच बिहिया चौरस्ता स्थित अंडरपास में पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। परिजन उन्हें इलाज के लिए पहले बिहिया चौरस्ता स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां इलाज के दौरान रविवार की देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

सूचना पाकर बिहिया थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी दो पुत्री फूलसुंदर देवी, दुर्गावती देवी व दो पुत्र शिवजी प्रसाद एवं वीर बहादुर प्रसाद है। घटना के बाद पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular