Homeआरा भोजपुरशाहपुरBAHORANPUR THANA : निरीक्षण के दौरान एसपी ने दिये खास टास्क

BAHORANPUR THANA : निरीक्षण के दौरान एसपी ने दिये खास टास्क

भोजपुर के बहोरनपुर थाने का एसपी प्रमोद कुमार यादव ने गुरुवार को निरीक्षण किया। गंगा नदी के नजदीक और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण थानाध्यक्ष और पुलिस बल को खुद अलर्ट रहने और लोगों को सतर्कता पर ध्यान देने का टास्क दिया गया।

BAHORANPUR THANA: भोजपुर के बहोरनपुर थाने का एसपी प्रमोद कुमार यादव ने गुरुवार को निरीक्षण किया। गंगा नदी के नजदीक और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण थानाध्यक्ष और पुलिस बल को खुद अलर्ट रहने और लोगों को सतर्कता पर ध्यान देने का टास्क दिया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट : BAHORANPUR THANA
    • एसपी की ओर से सभी चौकीदारों की परेड ली गयी और विशेष निर्देश दिया गया।

आरा: भोजपुर के बहोरनपुर थाने का एसपी प्रमोद कुमार यादव ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान आम पब्लिक की शिकायतों और भूमि विवाद संबंधी मामलों का प्राथमिकता के तौर पर निष्पादित करने का टास्क दिया। कांडों की समीक्षा की और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन का सभी अफसरों को सख्त निर्देश दिया।

गंगा नदी के नजदीक और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण थानाध्यक्ष और पुलिस बल को खुद अलर्ट रहने और लोगों को सतर्कता पर ध्यान देने का टास्क दिया गया। अवैध शराब के खिलाफ बेहतर कार्रवाई करने के लिए एसपी की ओर से सभी चौकीदारों की परेड ली गयी और विशेष निर्देश दिया गया।

एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि थाने के सिरिस्ता के अभिलेखों का भी निरीक्षण किया गया और कमियों को जल्द दूर करने को कहा गया। बताया कि आम जनता की शिकायतों के निष्पादन और शनिवार की भूमि विवाद संबंधित मीटिंग को अच्छे से करते हुए भूमि विवाद संबंधी विवाद के निष्पादन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

बहोरनपुर थाने के लिए चिह्नित नवीन स्थल का भी भौतिक निरीक्षण किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष को इस संबंध में आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया ताकि समय पर नए थाना भवन का निर्माण पूरा हो और क्षेत्रवासियों और पुलिस कर्मियों को लाभ मिल सके।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular