Homeआरा भोजपुरशाहपुरFLOOD : बाढ़ के पूर्व कटाव निरोधक तैयारियां करे पूरी: एसडीएम

FLOOD : बाढ़ के पूर्व कटाव निरोधक तैयारियां करे पूरी: एसडीएम

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों द्वारा दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गांव के समीप गंगा नदी में हो रहे कटाव का निरीक्षण किया गया।

FLOOD : निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों द्वारा दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गांव के समीप गंगा नदी में हो रहे कटाव का निरीक्षण किया गया।

  • हाइलाइट : FLOOD
    • एसडीएम ने अधिकारियों के साथ तटबंध व शरणस्थलों का किया निरीक्षण

आरा/शाहपुर: संभावित बाढ़ के खतरे व बाढ़ पूर्व तैयारियों को देखते हुए एसडीएम जगदीशपुर संजीत कुमार ने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बक्सर-कोईलवर तटबंध व दामोदरपुर, बहोरनपुर व लाक्षुटोला पंचायत के चिन्हित शरण स्थलो सहित कई स्थानों का निरीक्षण किया।

एसडीएम ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि सैंड बैग के साथ साथ कटाव निरोधक जितनी भी तैयारियां हो उसे बाढ़ के पूर्व ही पूरी कर लिया जाय। ताकि बाढ़ के समय किसी भी ग्रामीण का घर क्षतिग्रस्त ना होने पाए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ स्थानीय अधिकारियों के साथ बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के सहायक व कनीय अभियंता शामिल रहे।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों द्वारा दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गांव के समीप गंगा नदी में हो रहे कटाव का निरीक्षण किया गया। साथ ही इसके रोकथाम को लेकर बाढ़ प्रमंडल के अभियंताओं को निर्देश दिया गया। वहीं स्थानीय प्रशासन द्वारा बाढ़ के दौरान चिन्हित ऊंचे स्थान पर चिन्हित शरण स्थलों का भी एसडीएम ने निरीक्षण करते हुए ऐसे स्थान पर शुद्ध पेयजल तथा लाइटिंग की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इसके साथ-साथ बाढ़ के मरम्मती को लेकर भी बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंताओं के साथ विचार विमर्श किया। वहीं बरसिंघा टोला गांव के समीप तटबंध के गैप वाले स्थान का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर अमरेन्द्र कुमार, सीओ शमां परवीन, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह व बीपीआरओ राजेश प्रसाद शामिल रहे।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular