Homeबिहारआरा भोजपुरमारपीट के बाद लापता मां-बेटी का पोखरे से मिला शव, हत्या करने...

मारपीट के बाद लापता मां-बेटी का पोखरे से मिला शव, हत्या करने का आरोप

भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में मारपीट के बाद सोमवार से घर से लापता मां-बेटी की मौत हो गई है। दोनों का शव मंगलवार की रात गांव के ही उत्तरवारी पट्टी स्थित पोखरे से बरामद किया गया।

Ekwari News: चौरी थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी रितेश यादव ने बताया कि उसकी बहन सुमन देवी की शादी जून 2012 में एकवारी गांव निवासी हरे कृष्णा सिंह के पुत्र शिव नारायण सिंह के साथ हुई थी।

jay kumar
  • हाइलाइट : Ekwari News
    • सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव के उत्तरवारी टोला की घटना
    • मंगलवार की रात गांव स्थित पोखरे से मिला सोमवार से लापता मां-बेटी का शव
    • भाई का आरोप: मारपीट कर की गयी हत्या, साक्ष्य छुपाने को पोखरे में फेंका गया शव
    • झगड़े के बाद बेटी के साथ महिला के पोखरे में कूद कर जान देने की भी चल रही चर्चा
    • शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस, हर एंगल से कर रही तफ्तीश

आरा/सहार: भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में मारपीट के बाद सोमवार से घर से लापता मां-बेटी की मौत हो गई है। दोनों का शव मंगलवार की रात गांव के ही उत्तरवारी पट्टी स्थित पोखरे से बरामद किया गया। दोनों के नाक से खून बह रहा था। महिला का नाक भी कटा हुआ था। ऐसे में उसके मायके वालों की ओर से मारपीट कर हत्या करने और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को पोखरे में फेंक दिये जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

वही गांव में विवाद के बाद महिला द्वारा अपनी बड़ी बेटी के बाद पोखरे में कूदने की चर्चा चल रही है। दूसरी ओर पुलिस डूबने से दोनों की मौत होने की आशंका भी जता रही है। बहरहाल पुलिस हत्या और हादसा सहित हर एंगल से छानबीन कर रही है। मृतकों में एकवारी गांव निवासी शिव नारायण सिंह की 26 वर्षीया पत्नी सुमन देवी और 9 वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी शामिल है। मां-बेटी की मौत और एक साथ शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

इधर, सुमन देवी के भाई रितेश यादव की ओर से बहन के पति शिव नारायण सिंह, देवर विमलेश कुमार और सास पर मारपीट कर हत्या करने एवं साक्ष्य छुपाने के लिए शव पोखरे में फेंकने का आरोप लगाया गया है। उसने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को पति सहित अन्य ससुराल वालों द्वारा मारपीट की जाती थी। सोमवार को भी उसके पति द्वारा मारपीट की गयी थी। बहन की सूचना पर उसने उसके ससुराल पहुंच कर अपने जीजा को समझाया भी था। उसके बाद उसकी बहन और भांजी की हत्या कर दी गई और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को पोखरे में फेंक दिया गया।

इधर, एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मायके वालों द्वारा मारपीट कर हत्या करने का आरोपी लगाया जा रहा है। डूबने से मौत की भी बात भी सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Ekwari News: भाई बोले: शादी के छह महीने बाद से बहन को प्रताड़ित कर रहे थे ससुराल के लोग

चौरी थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी रितेश यादव ने बताया कि उसकी बहन सुमन देवी की शादी जून 2012 में एकवारी गांव निवासी हरे कृष्णा सिंह के पुत्र शिव नारायण सिंह के साथ हुई थी। ‌शादी के महज छह माह के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा उसकी बहन को मारपीट और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसी समय से उन लोगों द्वारा सोने की चेन की मांग की जाने लगी थी। चेन देने के बाइक की मांग की ले जाने लगी। तब उन लोगों ने कहा कि सही समय आने पर बाइक भी दी जाएगा। उसके बाद मामला शांत हो गया थी।

सोमवार को उसके जीजा शिव नारायण सिंह राखी लेकर उसके घर भी आए थे। शाम में वह अपने घर लौट गये थे। तब उसकी बहन से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। उसके बाद उसके जीजा द्वारा उसकी बहन की पिटाई कर दी गई। उस समय उसकी बहन द्वारा फोन कर मारपीट की सूचना दी गई थी। तब उसने अपने साले के साथ बहन के घर जाकर दोनो कों समझाया था। उसके बाद वह अपने घर लौट रहा था, तभी जीजा द्वारा फोन कर बताया गया है कि उसकी बहन सुमन और भांजी घर से गायब है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular