Homeबिहारआरा भोजपुरवार्ड सदस्य की नहर में डूबने से मौत, शव मिलते ही मचा...

वार्ड सदस्य की नहर में डूबने से मौत, शव मिलते ही मचा हाहाकार

भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के अटपा गांव निवासी एक वार्ड सदस्य की बुधवार की शाम नहर में डूबने से मौत हो गई।

Ward member of Atpa village: भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के अटपा गांव निवासी एक वार्ड सदस्य की बुधवार की शाम नहर में डूबने से मौत हो गई।

  • हाइलाइट : Ward member of Atpa village
    • चौरी थाना क्षेत्र के धर्मपुर कुटिया स्थित कोईलवर रजवाहा में बुधवार को हुआ हादसा
    • अंधारी बाजार से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा, गुरुवार की सुबह मिला शव

आरा: भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के अटपा गांव निवासी एक वार्ड सदस्य की बुधवार की शाम नहर में डूबने से मौत हो गई। शव गुरुवार की सुबह थाना क्षेत्र के ही धर्मपुर कुटिया स्थित कोईलवर राजवाहा (नहर) से बरामद किया गया। मृत वार्ड सदस्य चौरी थाना क्षेत्र के अटपा गांव स्व. भरोसा राम के 40 वर्षीय राम कुमार राम थे। वह अटपा गांव के वार्ड नंबर नौ से वार्ड सदस्य के रूप में दूसरी बार निर्वाचित हुए थे।

परिजनों ने बताया कि बुधवार को वह अंधारी बाजार गये थे। शाम में घर लौटने के दौरान धर्मपुर कुटिया के पास असंतुलित होकर नहर में गिर पड़े। सूचना मिलने पर वे लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। उनकी काफी खोजबीन भी की गयी, लेकिन उनका शव नहीं मिल पाया था। इसके बाद गुरुवार की सुबह फिर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से खोजबीन शुरू की गयी। काफी प्रयास के बाद उनके शव को नहर से बाहर निकाला गया।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उधर, वार्ड सदस्य की मौत की सूचना पर जिप सदस्य धनंजय यादव और पूर्व जिप सदस्य शैलेंद्र राम भी सदर अस्पताल पहुंचे। प्रतिनिधियों ने मृत वार्ड सदस्य के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दी।

बताया जाता है कि वार्ड सदस्य राम कुमार राम अपने दो भाई और तीन बहनों में बड़े थे। उसके परिवार में पत्नी संगीता देवी, पुत्री सुहानी कुमारी और पुत्र किस्मत कुमार है। घटना के बाद उनके घर मे रोना-धोना मच गया है। पत्नी संगीता देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular